मैजिक शो से कैंसर पीड़ित बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान

ड्रीम्ज फाउंडेशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर जैसी भयावह बीमारी से पीड़ित बाल रोगियों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उपहार देकर उनके हौसलों को बढ़ाना है।

WrittenBy

Written By: IANS | Published : September 29, 2018 12:50 AM IST

भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र की ओर से शुक्रवार को कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए मैजिक शो का आयोजन किया गया। शो के दौरान बच्चों को कई तरह के मैजिक दिखाए गए जिससे न सिर्फ बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आई बल्कि वे रोमांचित भी हुए। एक बयान में यह जानकारी देते हुए बताया गया कि कार्यक्रम में बाल कैंसर रोगियों के साथ ही कैंसर पर विजय पाने वाले (कैंसर सरवाइवर्स) बच्चे भी शामिल हुए।

बयान के मुताबिक, कार्यक्रम की शुरुआत इन डोर गेम्स के साथ हुई। इसके बाद जादूगर राजेन्द्र की ओर से बच्चों को कई तरह के मैजिक दिखाए गए। इसमें कॉइन मैजिक, कलर मैजिक, कैंडल टू फ्लावर मैजिक खास रहा। इस दौरान कैंसर पीड़ित बच्चों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर चिकित्सालय अध्यक्ष नवरतन कोठारी, प्रबंधन्यासी विमलचंद सुराणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिला कोठारी, संरक्षक संजय कोठारी, अधिशासी निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एस.सी. पारीक ने बच्चों को उपहार दिए।

बयान में कहा गया है कि ड्रीम्ज फाउंडेशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर जैसी भयावह बीमारी से पीड़ित बाल रोगियों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उपहार देकर उनके हौसलों को बढ़ाना है। ड्रीम्ज फाउंडेशन के तहत अस्पताल में भर्ती 1 से 18 साल की आयु के बाल कैंसर रोगियों की ख्वाहिशें पूरी करने की पहल की जाती है। बयान में दावा किया गया है कि ड्रीम्ज फाउंडेशन की अध्यक्ष अनिला कोठारी के नेतृत्व में अब तक 3500 से अधिक बालरोगियों की ख्वाहिशें पूरी की जा चुकी हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source