Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कमर दर्द और रीढ़ की हड्डी की परेशानियों को आप भी इग्नोर करते हैं ? यह बहुत खतरनाक हो सकता है। इंसान की रीढ़ की हड्डी कई छोटी हड्डियों से मिलकर बनी होती है और इनके जोड़ में एक विशेष प्रकार की डिस्क लगी होती है। डिस्क के दो भाग होते हैं एक अंदर का भाग जो मुलायम तरल जैसा होता है दूसरा बाहरी भाग जो हल्का कठोर होता है।
कमर में जब दर्द होता है तो अक्सर इन्हीं दोनों भागों में परेशानी होती है। कई बार चोट की वजह से या ज्यादा दबाव की वजह से अंदर का मुलायम भाग बाहर निकलने लगता है इसे ही मेडिकल में स्लिप डिस्क कहा जाता है।
कारणः स्लिप डिस्क की समस्या बहुद दर्द देने वाली होती है। कमर दर्द कब स्लिप डिस्क मेंं बदल जाये इसके लिए बहुत एहतियात बरतने की जरूरत होती है। स्लिप डिस्क की समस्या क्यों होती है ? यह सवाल आपके मन में जरूर आ रहा होगा। अभी तक इसका मुख्य कारण जो माना जाता है वो यह है कि बहुत देर तक एक ही पोजीशन में बैठे रहना और एक्सरसाइज न करना माना जाता है। कुछ मामलों में शरीर में आवश्य पौष्टिक पदार्थों की कमी की वजह से भी होता है। अक्सर जिसे हम आम भाषा में कमजोरी कहते हैं।
इलाजः ज्यादातर मामलों में स्लिप डिस्क को निकालने के लिए सर्जरी का सहारा लेना पड़ता है। इसके दर्द को कम करने के लिए लोगों को फिजिकल थेरेपिस्ट के पास जाने की सलाह दी जाती है। थेरेपिस्ट द्वारा सुझाई गई कसरतें कर आप स्लिप डिस्क के दर्द से निजात पा सकते हैं।
बचावः डॉक्टर्स बताते हैं कि स्लिप डिस्क की समस्या से बचने के लिए लोगों को पौष्टिक आहार लेना चाहिए और भारी वजन उठाते समय जरूरी एहतियात बरतने चाहिए।