
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 11, 2018 2:39 PM IST
अध्ययन में कहा गया है कि जब कोई व्यक्ति सुबह की अपेक्षा दोपहर के वक्त आराम करता है, तो कैलरी अधिक बर्न होती है। © Shutterstock.
क्या आपका वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया है और उसे कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमा रहे हैं? यदि हां, तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस थोड़ी सी क्षपकी लेकर देखिए। वजन कम होने लगेगा। आप सोच रहेंगे कि सोने से तो वजन बढ़ता है, पर ऐसा नहीं है। यदि आप दिन के समय झपकी लेते हैं, तो वजन कम करना आपके लिए काफी आसान हो जाएगा।
यह बात हाल ही में हुए एक नए अध्ययन में सामने आई है। इस अध्ययन में कहा गया है कि जब कोई व्यक्ति सुबह की अपेक्षा दोपहर के वक्त आराम करता है, तो कैलरी अधिक बर्न होती है। यह अध्ययन हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में किया गया। इसमें कहा गया है कि सुबह की अपेक्षा दोपहर में आराम करके व्यक्ति 10 फीसदी ज्यादा कैलरी बर्न कर सकता है।
सौंदर्य को ग्रहण लगाता है प्रदूषण : शहनाज हुसैन
इस अध्ययन के मुख्य शोधकर्ता वैज्ञानिक कर्जी का कहना है कि एक ही काम को दिन के अलग-अलग वक्त पर करने से अलग-अलग कैलरी बर्न होती है। यह बात जानकर हमें काफी हैरानी हुई।
इस बात को साबित करने के लिए शोधकर्ताओं ने सात लोगों को शोध में शामिल किया। शोध स्पेशल लैबोरेटरी में किया गया और यह अंदाजा भी नहीं था कि समय क्या हुआ है। सभी सहभागियों को जाकर सोने और जगने के लिए कहा गया लेकिन हर रात टाइम को चार घंटे बढ़ाते गए।
इस अध्ययन के को-ऑथर जीन के अनुसार, 'अध्ययन से पता चला कि दिन के अलग-अलग वक्त पर मेटाबॉलिक रेट अलग होता है। परिणाम से पता चला कि सुबह के वक्त आराम करने पर ऊर्जा कम खर्च होती है, लेकिन दोपहर के बाद सबसे ज्यादा खर्च होती है।
पर्यावरण प्रदूषण से अस्थमा मरीजों की संख्या 3 गुना बढ़ी : विशेषज्ञ
डॉ. जीन ने यह भी बताया कि हम क्या खाते हैं सिर्फ इसका ही असर नहीं होता बल्कि हम कब खाते और कब आराम करते हैं, इससे निर्धारित होता है कि हम कितनी एनर्जी बर्न करेंगे और कितनी फैट के रूप में स्टोर करेंगे। ऐसे में बेहतर सेहत पाने और वजन को काबू में रखने के लिए खाने और सोने के समय का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।