Skull Breaker Challenge : क्या है टिकटॉक पर तेजी से वायरल हुआ खतरनाक ''स्कल ब्रेकर चैलेंज'' बच्चों को जरूर बताएं इसके खतरे

स्कल ब्रेकर चैलेंज बेहद खतरनाक चैलेंज इसलिए है, क्योंकि इसमें आपकी पीठ की हड्डियां टूट सकती हैं। यहां तक कि सिर के पीछे चोट लगने से खोपड़ी की हड्डी भी टूट सकती है या फिर ब्रेन हैमरेज होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे मौके पर ही आपकी मृत्यु भी हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 17, 2020 3:41 PM IST

Skull breaker challenge viral video : पिछले साल ब्लू व्हेल गेम चैलेंज, किकि चैलेंज, लिप ग्लू चैलेंज का नशा बच्चों और युवाओं पर जबरदस्त चढ़ा था। ब्लू व्हेल गेम के कारण तो कई युवाओं ने अपनी जान तक गंवा दी थी। अब एक ऐसा ही नया चैलेंज इन दिनों बच्चों के सिर चढ़कर बोल रहा है और इस चैलेंज ने पेरेंट्स की चिंता बढ़ा दी है। इस चैलेंज का नाम है स्कल ब्रेकर (Skull Breaker Challenge in hindi) चैलेंज, जो टिकटॉक (TikTok) के जरिए सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल (viral video) हो रहा है।

कैसे करते हैं स्कल ब्रेकर चैलेंज (How to do skull breaker challenge)

इस चैलेंज में तीन लोग एक साथ खड़े होते हैं। पहले दोनों तरफ खड़े दो लोग उछलते (Jump) हैं। फिर बीच में खड़ा व्यक्ति जैसे ही उछलता है, दोनों तरफ खड़े व्यक्ति बीच वाले के पैर में अपना पैर लगा देते हैं यानी किक मारते हैं। जैसे ही दोनों का पैर उस बीच वाले को लगता है, वो बहुत तेजी से फर्श पर पीठ के बल गिर जाता है।

यह चैलेंज या स्टंट बेहद खतरनाक इसलिए है, क्योंकि इसमें आपकी पीठ की हड्डियां टूट सकती हैं। यहां तक कि सिर के पीछे चोट लगने से खोपड़ी की हड्डी भी टूट सकती है या फिर ब्रेन हैमरेज होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे मौके पर ही आपकी मृत्यु भी हो सकती है।

कहां से हुई शुरुआत इस चैलेंज की

बताया जा रहा है कि इस स्कल ब्रेकर चैलेंज (skull breaker challenge) की शुरुआत स्पेन से हुई है, जो धीरे-धीरे सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है। खबरों के अनुसार, इससे अब तक दो लोग की मौत हो चुकी है। कई लोगों को गंभीर हिप और स्कल में चोट आई है।

क्या आपका बच्चा Blue Whale challenge ऑनलाइन गेम खेल रहा है?

क्या हैं स्कल ब्रेकर चैलेंज के खतरे  (skullbreaker challenge effects in hindi)

जब आप जमीन पर पीठ के बल तेजी से गिरते हैं, तो सबसे ज्यादा हिप और सिर के पीछे वाले भाग पर चोट लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। कई बार गर्दन में भी तेज चोट लगती है। हिप के साथ ही घुटने, रीढ़ की हड्डी, लिगामेंट्स आदि फ्रैक्चर हो सकते हैं। इसके अलावा सिर के पीछे चोट लगने से ब्रेन हैमरेज भी हो सकता है।

पेरेंट्स बताएं बच्चों को इसके खतरे

हो सकता है आपके भी व्हॉट्सऐप अकाउंट पर किसी ने स्कल ब्रेकर चैलेंज का वीडियो शेयर किया हो। यहां तक कि यह टिकटॉक, फेसबुक पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे, युवा घर, स्कूल, बाहर कहीं भी इस चैलेंज को करते दिख रहे हैं। आप बस इसे देखकर चुप ना रहें बल्कि अपने बच्चों को भी जरूर दिखाएं और उन्हें इससे होने वाले खतरों के बारे में जागरूक करें। उन्हें समझाएं कि स्कूल में या कहीं भी बड़ों से छिपकर इस स्टंट को ट्राई ना करें वरना इससे जान भी जा सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source