मशहूर सिंगर उदित नारायण बीमार, अस्पताल में हुए भर्ती

डायबिटीज होने की वजह से उनके यूरिन में भी इन्फेक्शन हो गया है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 15, 2018 1:11 PM IST

बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण की तबियत बिगड़ गयी है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमिताभ बच्चन के बाद अब मशहूर गायक उदित नारायण बीमार पड़ गए हैं। उदित नारायण को टाइप-2 डायबिटीज की बीमारी हो गई है। डायबिटीज होने की वजह से उनके यूरिन में भी इन्फेक्शन हो गया है। तबियत ज्यादा ख़राब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बीमारी को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। अभी इस वक्त उनकी हालत कैसी है ये कह पाना मुश्किल है।

हाल ही में उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने अपनी मर्सडीज कार से ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी थी। इसमें महिला पैसेंजर को मामूली चोटें आई थीं वहीं ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में आदित्य को पुलिस ने अरेस्ट किया था जिसके बाद आदित्य को जमानत पर रिहा किया गया।

कई लोगों का कहना है कि इस घटना से उदित नारायण को गहरा सदमा लगा है। इससे उनकी तबीयत ख़राब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि आदित्य ने माफी मांग ली है।

स्रोत: Twitter.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source