
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : October 22, 2025 11:28 AM IST
Rishabh Tandon Death: फिल्म इंडस्ट्री से फिर से एक दुखद खबर सामने आई है। फेमस एक्टर और सिंगर ऋषभ टंडन का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। इसकी जानकारी उनके करीबी दोस्त ने दी। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से ऋषभ की मौत हुई है। उनका निधन बीते दिन देर रात को दिल्ली में हुआ। ऋषभ टंडन की मौत के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद खबर से सिंगर के फैंस शॉक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस, उनकी फोटो शेयर करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आपको बता दें कि वैसे तो सिंगर मुंबई में रहते हैं। दिवाली का त्योहार मनाने के लिए वह अपने परिवार के पास दिल्ली आए थे। यही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।
एक्टर और सिंगर ऋषभ टंडन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थे। उन्हें इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे भगवान शिव के काफी बड़े भक्त थे। ऋषभ म्युजिक कंपोजर भी थे। इंस्टाग्राम की उनकी लास्ट पोस्ट करवाचौथ की है। इन पोस्ट में कपल काफी क्यूट अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले उनकी पत्नी ने, 10 अक्टूबर को बर्थ-डे पोस्ट अपलोड किया था।
ऋषभ टंडन ने कई पॉपुलर गाने गाए हैं। उन्हें राशना: द रे ऑफ लाइट’, ‘फकीर-लिविंग लिमिटलेस’ और ‘इश्क फकीराना’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है। लोगों ने उनके काम को काफी पसंद किया है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग भी है।
View this post on Instagram
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।