Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
गायक पापॉन ने एक किशोरी गायिका का अनुचित तरीके से चुंबन लेने पर मामला दर्ज होने के बाद माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि उन पर लगे आरोप से वह बहुत दुखी हैं। एक वीडियो में गायक के रियलिटी शो 'द वॉइस इंडिया किड्स' में प्रतिभागियों के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में वह निर्णायक की भी भूमिका निभा रहे हैं। पापॉन ने एक प्रतिभागी के होंठों पर चुंबन ले लिया। इस घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया था।
खबरों के मुताबिक, उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता रूना भुयां ने बाल अधिकार संरक्षण राष्ट्रीय आयोग में पापॉन के खिलाफ 'बाल यौन अपराध अधिनियम' (पोक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज कराया है।
पापॉन ने एक बयान जारी कर कहा, "पिछले कुछ दिनों में मेरे खिलाफ लगे आरोपों के कारण में बहुत दुखी हूं। मुझसे परिचित हर व्यक्ति जानता है कि मैं तुरंत अपनी भावनाओं का इजहार कर देता हूं।"
उन्होंने कहा, "11 साल की एक लड़की, जिसे मैं पहले से सिखा रहा हूं, उससे प्यार जताना मेरे लिए कोई नई अवधारणा नहीं है।"
पापॉन ने 'बर्फी', 'सुल्तान' और 'दम लगा के हइशा' जैसी फिल्मों के लिए गीत गाए हैं। उनकी शादी लगभग 14 वर्ष पहले हो चुकी है और उनके दो बच्चे हैं।
उन्होंने कहा, "इस मामले में एक छोटी लड़की भी है, जिसकी पहचान अब किसी भी स्थिति में छिप नहीं सकती। हम दोनों के परिवार बर्बाद हो रहे हैं।"
पापॉन ने कहा, "मैं ये नहीं कहूंगा कि मैंने गलती नहीं की, लेकिन मैंने उसे अनायास ही चूम लिया होगा। आज के माहौल में एक बच्ची को चूमने की सलाह मैं आपको नहीं दूंगा, भले ही आपके विचार गलत नहीं हों। मैंने जो भी किया मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।"
लड़की के पिता ने कहा कि पापॉन उसके कोच हैं और पिता के समान हैं। इसलिए उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है।
स्रोत-IANS Hindi.
चित्रस्रोत-Facebook.