दिल का दौरा पड़ने से ही हुआ है फेमस सिंगर KK का निधन, जानें कैसे पहचानें शरीर में हार्ट अटैक आने के संकेत

Singer KK death news: बेचैनी, दिल के दौरे के सबसे आम लक्षणों में से एक है जिसे सिंगर केके ने भी नजरअंदाज किया। आइए जानते हैं हार्ट अटैक आने के कुछ ऐसे संकेत जिनके बारे में सभी को पता होना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Updated : June 2, 2022 9:14 AM IST

भारतीय लोकप्रिय गायक कृष्णकुमार कुनाथ (KK) का कल रात दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन (singer KK died of heart attack) हो गया। वह 53 वर्ष के थे। उनकी मौत के बाद खबर थी कि उनकी उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया था बल्कि उनकी मृत्यु की गई है। लेकिन अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (KK Postmortem Report) के प्रारंभिक निष्कर्षों से भी  यही संकेत मिला है कि उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने के कारण ही हुई है। निधन से पहले वे कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट करके अपने होटल लौटे, जहां उन्होंने बेचैनी की शिकायत की। फिर उन्हें रात करीब साढ़े दस बजे कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। केके के अचानक यूं चले जाने से संगीत जगह सहित पूरा सिनेमा जगत दुख में है। केके के फैन भी बेहद दुखी है और लाखों लोग उन्हें सोशल मीडिया पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि केके कथित तौर पर कोलकाता के नजरूल मंच में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति के दौरान अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, जो कि हार्ट अटैक (sudden heart attack symptoms) का संकेत हो सकता था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद अपने होटल के कमरे में पहुंचने के बाद उन्हें बेचैनी महसूस हुई। बाद में वह गिर पड़े। बेचैनी दिल के दौरे के सबसे आम लक्षणों में से एक है जिसे नजरअंदाज किया गया। यही गलती आमतौर पर ज्यादातर लोग करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप हार्ट अटैक के शुरुआती संकेतों को जानें और इसे समय रहते पहचान लें, ताकि ये जानलेवा ना बन जाए।

कैसे पहचानें शरीर में हार्ट अटैक आने के संकेत- Heart attack warning signs?

दिल का दौरा एक मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति है जिसमें ब्लॉकेज के अनाचक से ब्लड सर्कुलेशन रूक जाता है और हार्ट अटैक आ जाता है। केके 53 साल की उम्र में ही हार्ट अटैक के शिकार हो गए और यही आज कल आम होता जा रहा है। दरअसल, कम उम्र में हार्ट अटैकआने के पीछे एक बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल, नींद, स्ट्रेस और खराब डाइट है। जिससे कोरोनरी धमनियों में वसा, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों के निर्माण होने लगता है और यही फिर ब्लॉकेज का कारण बनता है। इसलिए आपको हार्ट अटैक के शुरुआती संकेतों (pre heart attack symptoms in hindi) के बारे में जानना चाहिए। जैसे कि

-सीने में दर्द या बेचैनी। अधिकांश दिल के दौरे में छाती के केंद्र या बाईं ओर असुविधा होती है जो कुछ मिनटों से अधिक समय तक रहती है या अचानक से चली जाती है और वापस आ जाती है।

- बेचैनी और असहज दबाव महसूस करना

- हल्का-हल्का दर्द महसूस करना।

-कमजोर, हल्का सा बेहोशी महसूस करना।

- आपको बिना बात के बार-बार पसीना आ सकता है।

-जबड़े, गर्दन या पीठ में दर्दया बेचैनी हो सकती है।

-कई बार दर्द पेट के ऊपरी हिस्से में भी महसूस होता है।

-थकान, अपच, चक्कर आना और मतली भी महसूस हो सकती है।

-एक या दोनों बाहों या कंधों में दर्द हो सकता है।

-सांस लेने में कठिनाई महसूस हो सकती है और ध्यान देने वाली बात ये है कि ये अक्सर सीने में तकलीफ के साथ आता है।

केके के निधन से सब शोकाकुल

सिंगर के केके के निधन के बार पूरा सिनेमा जगत, सहित दुनियाभर में उनके तमाम फैन्स शोकाकुल हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केके के लिए अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। इसके अलावा मनोरंजन जगत के तमाम लोग भी उनके इस असमय मृत्यु के दुख में हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source