... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : March 20, 2020 6:45 PM IST
गायिका कनिका कपूर को हुआ कोरोनावायरस संक्रमण।
मशहूर बॉलीवुड गीत 'बेबी डॉल' से चर्चा में आईं गायिका कनिका कपूर (Kanika kapoor) ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह नोवल कोरोवायरस (Novel coronavirus) से पीड़ित हैं। वह भारत की शायद पहली ऐसी सेलेब्रिटी हैं, जो इस वायरस की चपेट में आई हैं। कनिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पिछले चार दिनों से मुझमें फ्लू के लक्षण (Symptoms of flu) थे। मैंने अपनी जांच कराई और पाया कि मैं कोविड-19 पॉजिटिव (Covid-19) हूं। मैं और मेरा परिवार अभी बिल्कुल अलग-थलग रह रहे हैं और इससे ठीक होने के लिए चिकित्सकों की सलाह का पालन कर रहे हैं।"
Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस से पांचवी मौत, जयपुर में चल रहा था इलाज
हाल ही में लंदन से लखनऊ लौटीं कनिका ने आगे लिखा, "मैं जिन लोगों के संपर्क में आई हूं, उनका भी परीक्षण किया जा रहा है।"
चारों ओर कोरोनावायरस के इस घातक प्रभाव के बीच उन्होंने लोगों को उचित सावधानी बरतने की सलाह दी है।
कनिका (Kanika kapoor) कहती हैं, "इस स्तर पर मैं आप सभी से यही आग्रह करना चाहूंगी कि आप खुद को दूसरों से अलग रखें और संकेत मिलने पर अपनी जांच कराएं। मैं ठीक हूं, एक सामान्य फ्लू और हल्के बुखार की तरह महसूस कर रही हूं। इस वक्त हमें एक जिम्मेदार व जागरूक नागरिक बनने और दूसरों के बारे में भी सोचने की आवश्यकता है। हम बिना डरे इससे केवल तभी उबर सकते हैं, जब हम विशेषज्ञों और अपने स्थानीय प्रशासन, राज्य व केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।"