
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 3, 2019 3:25 PM IST
आपने भी दिल्ली सरकार की तरफ से आयोजित 10 हफ्ते, 10 दिन और 10 मिनट का स्लोगन तो सुना ही होगा। इस नारे के पीछे का मकसद यही है कि दिल्ली वासियों को डेंगू की चपेट में आने से बचाया जा सके। डेंगू एक मौसमी बीमारी है जिसकी समस्या हर साल एक निश्चित समय पर दिल्ली वासियों के लिए बहुत बड़ी समस्या बन जाती है और कई लोगों को डेंगू के चलते अपनी जान भी गंवानी पड़ जाती है।
बरसात के मौसम के बाद डेंगू की बीमारी हमारे देश के ज़्यादातर हिस्सों में गंभीर रुप ले लेती है। देश के कुछ हिस्सों में तो डेंगू के मरीज़ों की संख्या चिंताजनक स्तर तक पहुंच जाती है। इन मरीज़ों की समस्याओं की वजह यानि डेंगू का कारण हैं मच्छर। डेंगूं के मच्छर जमा और साफ पानी में भी पनपते हैं और इसीलिए साफ-सफाई का बहुत अधिक ख्याल रखना पड़ता है।
लेकिन डेंगू से बचने के लिए आपको बस थोड़ी-सी मेहनत और करनी हैं। साफ-सफाई के अलावा कुछ छोटी-मोटी बातों का पर ध्यान रखना है जो कि आपको और आपके परिवार को डेंगू की चपेट में आने से बचा सकेंगी। जैसे कि-