बैसाखी के बाद पाकिस्तान से लौटे 100 सिख श्रद्धालु पाए गए कोरोना पॉजिटिव

अमृतसर के पास अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से भारत लौटने पर उनका कोरोनावायरस परीक्षण किया गया, जिसमें करीब 100 श्रद्धालु पॉजिटिव पाए गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार की शाम यह जानकारी दी ।(Sikh Pilgrims Covid Positive)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 22, 2021 8:24 PM IST

Sikh Pilgrims Covid Positive: बैशाखी पर पाकिस्तान स्थित तीर्थ स्थलों पर माथा टेकने गए भारत के सिख श्रद्धालुओं में कम से कम 100 श्रद्धालु कोरोना संक्रमित होकर लौटे हैं। पंजाब के कम से कम 100 सिख श्रद्धालुओं को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जो बैसाखी के अवसर पर पाकिस्तान स्थित कई तीर्थस्थलों का दौरा करने के बाद गुरुवार को लौटे हैं। अमृतसर के पास अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से भारत लौटने पर उनका कोरोनावायरस परीक्षण किया गया, जिसमें करीब 100 श्रद्धालु पॉजिटिव पाए गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार की शाम यह जानकारी दी । (Sikh Pilgrims Covid Positive in Hindi)

350 में 100 यात्री मिले कोविड पॉजिटिव

815 तीर्थयात्रियों का एक जत्था धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण सिख तीर्थस्थलों पर खालसा सजना दिवस और बैसाखी मनाने के लिए 12 अप्रैल को पाकिस्तान के लाहौर पहुंचा था।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि 350 में से कुल 100 श्रद्धालुओं को रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

इस संख्या में और भी इजाफा हो सकता है, क्योंकि अधिकारी ने यह भी कहा कि अभी तक अन्य कुछ श्रद्धालुओं के टेस्ट के परिणाम का इंतजार है।

दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग ने 1,100 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किया था। पाकिस्तान जाने से पहले, कोविड-19 नेगेटिव पाए गए लोगों को ही अटारी-वाघा संयुक्त चेक पोस्ट को पार करने की अनुमति दी गई थी।

उन्हें पाकिस्तान द्वारा 10 दिन का वीजा दिया गया था और 14 अप्रैल को हसन अब्दाल के गुरुद्वारा पंजा साहिब में मुख्य समारोह में भाग लेने के अलावा अन्य सिख तीर्थस्थलों पर जाने की अनुमति दी गई थी।

(स्रोत्र--आईएएनएस,एकेके/एएनएम)

यह भी पढ़ें-

Sonakshi Sinha Fitness: सोनाक्षी सिन्हा ने किया ‘वर्कआउट फ्रॉम होम’, लॉकडाउन में ऐसे बनी फिट एंड स्लिम

रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने बताया कैसे घरेलू नुस्खों के साथ किया कोरोना का सामना, सभी के काम आएंगी उनकी टिप्स

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोविड के चलते अस्पताल में भर्ती, पिछले 3 दिनों में ये हस्तियां भी हुई संक्रमित

अभिनेत्री समीरा रेड्डी के साथ उनके दोनों बच्चों को भी हुआ कोरोना संक्रमण, एक्ट्रेस ने बताया बच्चों में दिखे कोविड संक्रमण के कौन-से लक्षण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source