Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने की घोषणा, जून तक लॉन्च करेंगे नई कोरोना वैक्सीन 'कोवोवैक्स'

अदार पूनावाला ने कहा, बहुत जल्द लॉन्च हो सकती है सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की दूसरी कोरोनावायरस की नई वैक्सीन 'कोवोवैक्स'।

एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने की घोषणा, जून तक लॉन्च करेंगे नई कोरोना वैक्सीन 'कोवोवैक्स'
घरवालों का आरोप है कि कृष्णैया की मौत का कारण वैक्‍सीन का साइड इफेक्‍ट है।

Written by Anshumala |Updated : January 31, 2021 7:33 PM IST

New Covid-19 Vaccine News: पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) की कोविशील्ड (Covishield Vaccine) वैक्सीन को अब तक देश में चल रहे कोरोनावायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में कई लोगों को लगाया जा चुका है। अब तक इस वैक्सीन के कोई साइड एफेक्ट भी नजर नहीं आए हैं। हालांकि, देशभर में वैक्सीन लगने के बाद कुछ लोगों की मौत हुई है, लेकिन वे सभी मौतें वैक्सीन के कारण नहीं हुई हैं। बता दें कि एसआईआई की कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश कंपनी एस्ट्राजेनका ने मिलकर तैयार किया है। अब, एसआईआई की तरफ से एक और अच्छी खबर यह सामने आई है कि बहुत जल्द यह कंपनी कोरोना की दूसरी वैक्सीन (New Covid-19 Vaccine by SII) तैयार कर लेगा।

बताया जा रहा है कि कंपनी के सीईओ ने इस वर्ष जून तक इस नई वैक्सीन ''कोवोवैक्स'' को लॉन्च करने की घोषणा (New Covid-19 Vaccine by SII) की है। एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने अधिक जानकारी देते हुए कहा है कि नोवावैक्स (Novavax) के साथ कोविड-19 वैक्सीन के लिए हमारी साझेदारी ने उत्कृष्ट प्रभावी नतीजे दिए हैं। पूनावाला ने इस वैक्सीन से संबंधित एक ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा है, "हमने भारत में नोवावैक्स का ट्रायल शुरू करने के लिए आवेदन भी कर दिया है। संभवत: जून 2021 तक कोवोवैक्स (Covovax) को लॉन्च कर दिया जाएगा।"

Also Read

More News

कोविशील्ड के बाद कोवोवैक्स लॉन्च करने की तैयारी

नया टीका (New Covid-19 Vaccine by SII) कोवोवैक्स (Covovax in Hindi) के ब्रांड नाम के तहत लॉन्च किया जाएगा, जिसे एसआईआई नोवावैक्स (Novavax) के साथ साझेदारी में बना रही है। नोवावैक्स अमेरिका की एक बायोटेक फर्म है। पूनावाला ने डीसीजीआई (DCGI) से नए उत्पाद के घरेलू परीक्षण शुरू करने की अनुमति मांगी है। इसे ब्रिटेन में चल रहे एक शोध के शुरुआती निष्कर्षों के आधार पर वायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ 89 प्रतिशत प्रभावी पाया गया है। पिछले साल नोवावैक्स ने कोविड-19 वैक्सीन की दो अरब खुराक का उत्पादन करने के लिए एसआईआई के साथ अपने गठजोड़ की घोषणा की थी। यूएस बायोटेक फर्म नोवावैक्स ने गुरुवार को कहा कि एनवीएक्स-सीओवी 2373 (NVX-CoV2373) वैक्सीन के दो-शॉट ब्रिटेन में फेज 3 के क्लिनिकल ट्रायल के दौरान पहले पहचाने गए वैरिएंट के खिलाफ 89.3% अत्यधिक प्रभावी पाया गया।

बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की पहली कोरोना वैक्सीन ''कोविशील्ड'' का इस्तेमाल 16 जनवरी से देशभर में शुरू हुए कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान के दिन से ही किया जा रहा है। फिलहाल, इस टीकाकरण महाअभियान के पहले चरण में लगभग 3 करोड़ हेल्थ वर्कर्स और कोरोनावायरस के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले लोगों को टीका लगाने की प्राथमिकता दी जाएगी।

नोवावैक्स वैक्सीन के बारे में जानें मुख्य बातें

1 नोवावैक्स शॉट प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया के लिए शरीर में समान अणुओं (Molecules) को सीधे इंजेक्ट करता है। फाइजर, मॉडर्ना और एस्ट्राजेनेका के टीके इंसानों की कोशिकाओं को वायरस का प्रोटीन बनाने के लिए अनुवांशिक निर्देश (genetic instructions) देते हैं।

2 नोवाक्स ने पुणे स्थित SII के साथ कम और मध्यम आय वाले देशों और भारत के लिए अपने टीके की कम से कम एक अरब खुराक के निर्माण के लिए एक सौदा किया है।

3 यह वैक्सीन ना तो कोविड-19 का कारण बन सकता है और न ही इससे किसी को दोबारा संक्रमित कर सकता है। यह 2 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री सेल्सियस पर रेफ्रिजरेट किया जा सकता है। यह लिक्विड फॉर्मूलेशन में कहीं भी इस्तेमाल करने के लिए भेजा जा सकता है, जो मौजूदा वैक्सीन सप्लाई चेन चैनल्स का उपयोग करके वितरण की अनुमति देता है।

Covid-19 Vaccine: एक्सपर्ट्स की सलाह, कोरोना वैक्सीन की 2 खुराकों के बीच अंतर रखने से होगा बेहतर असर, जानें कितने समय बाद लेना होगा टीके का दूसरा शॉट

प्रयोग के लिए सुरक्षित है भारत बायोटेक की Covaxin, लैंसेट स्टडी ने वैक्‍सीन पर जताया भरोसा

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इनपुट: (IANS Hindi)

About the Author

... Read More