... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
कैल्शियम की कमी होने से आपका फिटनेेेस प्लान भी रह सकता है अधूरा। © Shutterstock
कैल्शियम शरीर में सबसे प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाला खनिज है। यह शरीर में लगभग 99 प्रतिशत हड्डियों और दांतों की संरचना में संग्रहित होता है। स्वस्थ हड्डियों और दांतों के लिए कैल्शियम आवश्यक है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ इसकी आवश्यकता और बढ़ जाती है। रिदम को नियंत्रित करने, मांसपेशी फंक्शन में सहायता करने, ब्लड ब्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के लिए कैल्शियम की भी आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे जिससे यह पता चलता है कि आप पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं ले रहे हैं।
यह भी पढ़ेें – वर्ल्ड फूड डे : आपने डस्टबिन में तो नहीं फेंक दिया किसी के हिस्से का निवाला
हर समय थके हुए रहते हैं आप
कैल्शियम आपको ऊर्जा देने में मदद करता है, इसलिए यदि आप खनिज का पर्याप्त उपभोग नहीं कर रहे हैं तो आप सामान्य से अधिक थके हुए महसूस कर सकते हैं। कैल्शियम की कमी गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से थकावट के कारणों में से एक हो सकती है। इसके अलावा इससे गर्भवती महिला को भी पर्याप्त कैल्शियम नहीं मिलता है।
यह भी पढ़ें – नॉन स्टिक बर्तनों का करते हैं इस्तेमाल, तो यह भी जान लें
हड्डियां आसानी से हो सकती हैं ब्रेक
उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की डेंसिटी को नुकसान पहुंचता है क्योंकि शरीर में कैल्शियम की मात्रा स्टोर करने की तुलना में तेजी से घटने लगती है। अपने कैल्शियम के स्तर को ऊपर रखकर भविष्य की समस्याओं से खुद को सुरक्षित रखें।
आसानी से बह सकता है खून
कैल्शियम शरीर के सबसे महत्वपूर्ण खनिजों में से एक होता है, जो हड्डियों और दांतों को स्वस्थ व मजबूत बनाता है। यदि आप कटने के बाद खून के प्रवाह को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो यह कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है।
कैल्शियम के स्रोत