वजन घटाने वाली ये डाइट बढ़ा रही नसों में कोलेस्ट्रॉल! जानें Keto Diet से शरीर को होने वाले नुकसान

Keto Diet Side Effects : इतना ही नहीं इस डाइट की वजह से नसों के ब्लॉक होने, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : March 13, 2023 3:17 PM IST

Keto Diet Side Effects : बीते कुछ वक्त से वजन कम करने के लिए कीटो डाइट ट्रेंड पर रही है। कीटो डाइट एक ऐसी डाइट है, जिसमें प्रोटीन और कार्ब से ज्यादा फैट के सेवन को महत्वता दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक नई स्टडी में इस डाइट को काफी खतरनाक बताया गया है। जी हां, कीटो डाइट ह्रदय रोग के खतरे को दोगुना तक बढ़ा देती है। इतना ही नहीं इस डाइट की वजह से नसों के ब्लॉक होने, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कैसे कीटो डाइट आपको नुकसान पहुंचा रही है।

कीटो डाइट है हानिकारक

कनाडा के वैंकुवर में सेंट पॉल हॉस्पिटल एंड यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के सेंटर फॉर हार्ट लंग इनोवेशन के हेल्दी हार्ट प्रोग्राम प्रीवेंशन क्लीनिक में फिजिशियन-वैज्ञानिक डॉ. उलिया इतान ने इस स्टडी को किया है। उन्होंने ये पता लगाने की कोशिश की कैसे लो कार्ब, हाई फैट डाइट ठीक कीटो जैसी डाइट बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करती है।

कीटो डाइट से हार्ट अटैक का खतरा

इतान का कहना है कि हमारी स्टडी में ये पाया गया कि लो कार्ब और हाई फैट वाली डाइट का नियमित रूप से सेवन एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है और ह्रदय रोगों के खतरो को कई गुना तक बढ़ा देता है।

दिन में कितना न्यूट्रिशन जरूरी

वैज्ञानिकों ने स्टडी में लो कार्ब और हाई फैट डाइट के बारे में बताते हुए कहा है कि दिन की कुल कैलोरी का 45 फीसदी फैट और 25 फीसदी कार्ब से मिलना चाहिए। ये डेटा दो समूहों में बंटे हुए लोगों से प्राप्त किया गया है। दरअसल 305 लोगों ने लो कार्ब और हाई फैट डाइट ली थी और 1200 लोगों ने स्टैंडर्ड डाइट ली थी और कम से कम 10 साल से। जिन लोगों ने लो कार्ब हाई फैट डाइट ली थी उनमें एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई पाया गया। इसके साथ ही अपोलीपोप्रोटीन बी का लेवल भी हाई था, जो कि हमारे शरीर में घूमता रहता था।

एलडीएल के नुकसान

एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की उच्च मात्रा आपकी नसों में प्लाक का निर्माण करती है, जिसकी वजह से ह्रदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। वहीं अगर एलडीएल के साथ ट्राइगिलिसेराइड का लेवल भी बढ़ता है तो ये खतरा और तेजी से बढ़ता है। ट्राइगिलिसेराइड एक प्रकार का फैट है, जिसको हमारा शरीर ऊर्जा के लिए यूज करता है।

कैसे हुई ये स्टडी

शोधकर्ताओं ने 11.8 साल तक लोगों को फॉलो किया और ह्रदय रोग के दूसरे जोखिम कारकों का भी लगाया, जिसमें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, स्मोकिंग शामिल है। इसका पता लगाने के बाद उन्होंने पाया कि लो कार्ब और हाई फैट डाइट ह्रदय रोगों के खतरे को ढाई गुण तक बढ़ा देती है। इसके अलावा जिन बीमारियों का खतरा रहता है उसमें शामिल हैंः

1-धमनियों में ब्लॉकेज

2-स्टेंट डलवाने की नौबत

3-हार्ट अटैक

4-स्ट्रोक

5-पेरिफेरल आर्टरियल डिजीज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source