
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 2, 2021 1:03 PM IST
मशहूर एक्टर और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, मुंबई के कूपर हॉस्पिटल ने की मौत की पुष्टि...
Siddharth Shukla Death News in Hindi: मशहूर टीवी एक्टर और बिग बॉस सीजन 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla Passed away) की अचानक मौत हो गई है। उनकी उम्र 40 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। इस बात की पुष्टि मुंबई के कूपर हॉस्पिटल ने की है।
खबरों के अनुसार, एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla in Hindi) ने रात में सोने से पहले किसी तरह की दवा का सेवन किया था, लेकिन उसके बाद उनकी आंख नहीं खुली और वे मृत पाए गए। उन्हें जल्दी से हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत होने की पुष्टि कर दी गई। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ की मौत दिल का दौरा पड़ने (Heart Attack) से हुई है।
कई सीरियल में काम कर चुके सिद्धार्थ शुक्ला को अधिक नाम और शोहरत बिग बॉस के 13वें सीजन (Bigg Boss season 13) से हासिल हुई थी। वे इस सीजन में विजेता बनकर बिग बॉस के घर से बाहर निकले थे। उसके बाद शहनाज गिल के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी वे काफी चर्चा में बने रहते थे। सोशल मीडिया पर भी फैंस दोनों की जोड़ी और उनकी दोस्ती को खूब पसंद करते हैं।
सिद्धार्थ की उम्र सिर्फ 40 थी और उनके परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं। कूपर हॉस्पिटल के प्रवक्ता ने कहा कि अभिनेता को सुबह मृत अवस्था में लाया गया था।
सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla Death in Hindi) फिट रहने के लिए जाने जाते थे और उन्होंने रियलिटी शो, 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' भी जीता था। उन्होंने 'सावधान इंडिया' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को भी होस्ट किया था।
हाल ही में सिद्धार्थ और शहनाज गिल 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) के घर में भी पहुंचे थे। सीरियल 'बालिका वधू' से लोगों के दिलों पर छाने वाले सिद्धार्थ की अचानक हुई मौत से पूरा इंडस्ट्री और फैंस गहरे शोक में हैं।