लालू एम्स में इलाज कराने दिल्ली रवाना

लालू प्रसाद को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद 17 मार्च को स्थानीय राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया था।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : March 29, 2018 1:34 PM IST

चारा घोटाला मामलों में रांची में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज कराने के लिए बुधवार को यहां से रवाना हुए। लालू प्रसाद राजधानी एक्सप्रेस से शाम को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।

राजद प्रमुख को इलाज के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने मंगलवार को अनुमति दे दी थी। अदालत ने दो चिकित्सा दलों की रपट के आधार पर उन्हें अनुमति दी।

लालू को विदा करने के लिए सैकड़ों राजद कार्यकर्ता रांची रेलवे स्टेशन पर इकट्ठे हो गए।

जेल से कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उन्हें रेलवे स्टेशन तक लाया गया। इस बीच उनके समर्थक नारे लगा रहे थे - "जेल का फाटक टूटेगा, लालू छूटेगा।"

राजद के तीन नेता रेलगाड़ी में उनके साथ हैं।

लालू प्रसाद को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद 17 मार्च को स्थानीय राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया था। पिछले महीने उनकी देख रेख के लिए एक मेडिकल बोर्ड गठित किया गया था।

विशेष सीबीआई अदालत द्वारा चारा घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद लालू पिछले साल 23 दिसंबर से रांची जेल में हैं।

स्रोत :IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source