सैनिटरी पैड पर चर्चा के लिए अक्षय का शुक्रिया : श्रेयस

श्रेयश स्कूली लड़कियों को सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने के एक मिशन का समर्थन भी कर रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : April 3, 2018 4:09 PM IST

अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने फिल्म 'पैडमैन' के माध्यम से मेंस्ट्रुअल हाइजिन पर चर्चा शुरू करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को धन्यवाद दिया है। श्रेयश यहां 3,000 स्कूली लड़कियों को सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने के मिशन के समर्थन के लिए उपस्थित थे। स्थानीय विधायक भारती लावेकर ने सोमवार को बृहन्मुंबई नगर निगम के 52 स्कूलों की लड़कियों को सैनिटरी पैड प्रदान करने के अपने मिशन की घोषणा की।

श्रेयस इस प्रयास को समर्थन देने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित हुए, जो लावेकर की 'टी फाउंडेशन सैनिटरी पैड बैंक' के माध्यम से लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "'पैडमैन' जैसी फिल्म के लिए धन्यवाद। आज हम बिना किसी शर्मिदगी के इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं। अक्षय कुमार को इस बात के लिए धन्यवाद कि इस फिल्म के कारण और देश में शुरू की गईं अन्य पहलों के कारण हमारे भीतर आत्मविश्वास पैदा हुआ। मैं इस (मिशन) का हिस्सा बनकर खुश हूं।"

श्रेयस ने कहा, "ये बच्चे, जिनकी हम मदद कर रहे हैं, वे इसे याद रखेंगे और कल यही बच्चे अन्य बच्चों की मदद करेंगे।"

टी फाउंडेशन ने पिछले साल वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजिन डे पर 28 मई को देश में पहले डिजिटल सैनिटरी पैड बैंक की स्थापना की थी। यह बैंक नि:शुल्क सैनिटरी पैड प्रदान कर रहा है, और इसने विभिन्न स्थानों पर सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें स्थापित किया है।

स्रोत :IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Facebook.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source