अभिनेता श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, आनन-फानन में की गयी एंजियोप्लास्टी, पढ़ें पूरी खबर

मिली जानकारी के अनुसार वह अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग खत्म होने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और श्रेयस बेहोश होकर गिर पड़े।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 15, 2023 12:28 AM IST

Shreyas Talpade Heart Attack: हिंदी और मराठी फिल्मों के मशहूर अभिनेता श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया है। मिली जानकारी के अनुसार वह अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग खत्म होने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और श्रेयस बेहोश होकर गिर पड़े। श्रेयस के मुंबई के अंधेरी इलाके के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार श्रेयस का ब्लड प्रेशर लेवल अचानक से बहुत हाई हो गया था। अस्पताल में श्रेयस की एंजियोप्लास्टी भी की गयी। (Shreyas Talpade Suffers Sudden Heart Attack in Hindi.)

बेहोश होकर गिर पड़े श्रेयस

'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयस तलपड़े कुछ दिनों पहले बिल्कुल ठीक थे। इन दिनों श्रेयस अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) के साथ  'वेलकम टू द जंगल' (welcome to the jungle) नाम की फिल्म की शूटिंग में बिजी थे। गुरुवार को भी उनकी शूटिंग थी और सेट पर जाने से पहले वह ठीक ही महसूस कर रहे थे। लेकिन, शूटिंग के बाद जब अभिनेता घर पहुंचे तो उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी। उनकी पत्नी श्रेयस को अस्पताल ले गयी लेकिन अभिनेता रास्ते में ही बेहोश हो गए थे।

हार्ट अटैक के बाद एंजियोप्लास्टी की गयी

मिली जानकारी के मुताबिक, ' गुरुवार देर शाम श्रेयस तलपड़े को अस्पताल ले जाया गया। वह अंधेरी वेस्ट में बेलेव्यू अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी एंजियोप्लास्टी भी की गयी।

फिल्म इकबाल से फिल्मी करियर शुरू करने वाले श्रेयस तलपड़े को गोलमाल सीरीज की फिल्मों के लिए खासतौर पर पसंद किया गया। वहीं, उन्होंने बॉबी देओल (Bobby Deol) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) के साथ पोस्टर बॉयज नामक एक फिल्म का निर्माण भी किया जो नसबंदी जैसे गंभीर और महत्वपूर्ण विषय पर आधारित थी।

साल 2022 में श्रेयस तलपड़े ने ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा (Pushpa) में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के किरदार के लिए दमदार डबिंग भी की।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.