Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस'- पीरियड्स पर आधारित एक फ़िल्म जिसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया

26 मिनट की फिल्म उत्तरी भारत के हापुड़ की लड़कियों और महिलाओं और उनके गांव में पैड मशीन की स्थापना के ईद-गिर्द घूमती है।

'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस'- पीरियड्स पर आधारित एक फ़िल्म जिसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया

Written by Editorial Team |Published : December 18, 2018 4:29 PM IST

भारत में माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों से जूझ रही एक महिला के जीवन पर आधारित फिल्म 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस' डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट श्रेणी में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई है। 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस' भारत में महिलाओं के मासिक धर्म से जुड़ी वर्जनाओं के खिलाफ और असल जिंदगी के 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनाथम के काम पर बात करती है।

फिल्म कार्यकारी निर्माता गुनीत मोंगा और इसका सह-निर्माण मोंगा की सिखिया एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा किया गया है जिसने 'द लंचबॉक्स' और 'मसान' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी है।

सोमवार को ऑस्कर शॉर्टलिस्ट की घोषणा के बाद मोंगा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में कहा, "शॉर्टलिस्ट में जगह बनाना बहुत गर्व और रोमांचक भरा रहा है। मैं इसकी निर्माण टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।"

Also Read

More News

ईरानी-अमेरिकी फिल्म निर्माता रेका जेहाबाची द्वारा निर्देशित फिल्म पैड प्रोजेक्ट द्वारा बनाई गई है।

26 मिनट की फिल्म उत्तरी भारत के हापुड़ की लड़कियों और महिलाओं और उनके गांव में पैड मशीन की स्थापना के ईद-गिर्द घूमती है।

फिल्म में मुरुगनाथम की सैनिटरी पैड मशीन के आविष्कार को भी दिखाया गया है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ऑस्कर समारोह से एक महीने पहले 22 जनवरी, 2019 को 91वें ऑस्कर के लिए नामांकन की घोषणा की जाएगी। ऑस्कर का आयोजन 24 फरवरी, 2019 को होगा।

About the Author

... Read More