लम्बी बीमारी के बाद अभिनेता वीजू खोटे का निधन, बहुत दिनों से रहती थी तबियत ख़राब

78 वर्ष के वीजू खोटे उम्र बढ़ने के बाद फिल्मों में कम ही काम करते थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 30, 2019 3:11 PM IST

बॉलीवुड फ़िल्मों के मशहूर कलाकार वीजू खोेटे (Viju Khote) का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। मिली जानकारी के मुताबिक विजू खोटे ने अपने दक्षिण मुंबई के गांवदेवी स्थित घर में आखिरी सांस ली। (Actor Viju Khote is no more)

वीजू खोटे के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों नें गहरा दुख व्यक्त किया। ट्वीटर पर बहुत-से लोगों ने वीजू खोटे को श्रद्धांजलि भी दी-

लम्बे समय से बीमारी थे वीजू:

वीजू (Actor Viju Khote Passed Away) को फिल्म शोले में उनके किरदार कालिया के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म के अलावा टीवी सीरियल ज़बान सम्भाल के और अनगिनत हिंदी और मराठी फ़िल्मों में उनके मज़ाकिया और प्यारे किरदारों के लिए भी पसंद किया गया। गौरतलब है कि वीजू फ़िल्म इंडस्ट्री की सबसे दमदार अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली दुर्गा खोटे के बेटे हैं। मशहूर अभिनेत्री शुभा खोटे वीजू की बड़ी बहन हैं।

शोले के अलावा विजू की हिट फिल्मों में याराना, कर्ज, नमक हलाल, पुकार, नगीना, आखिरी रास्ता, घायल, दिल, दामिनी और अंदाज अपना अपना है। खोटे आखिरी बार 2005 में फिल्म पहचान में नजर आए थे।

(चित्र स्रोत: IANS)