Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Shilpa Shirodkar corona positive: कोरोनावायरस से अब तक कई बॉलीवुड के एक्टर, एक्ट्रेसेस संक्रमित हो चुके हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर, उनकी बहन अंशुला, चचेरी बहन रिया कपूर के अलावा नोरा फतेही कोरोना से पॉजिटिव पाई गई हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, 90 दशक की एक्ट्रेस और नम्रता शिरोडकर की बहन शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। शिल्पा ने अपने कोरोना से इंफेक्टेड होने की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर के दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि वे चार दिनों पहले ही कोविड पॉजिटिव हो गई थीं।
View this post on Instagram
गोविंदा के साथ शिल्पा शिरोडकर की फिल्म 'हम' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाई थी। इसके अलावा वे कई हिट फिल्मों जैसे किशन कन्हैया, आंखें, गोपी किशन, गज गामिनी, मृत्युदंड आदि में काम किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'कोरोना पॉजिटिव #डे4। सभी लोग सेफ रहें, कोविड का टीका लगवाएं और कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करें....सभी को ढेर सारा प्यार।'
ऐसा बताया जा रहा है कि शिल्पा शिरोडकर भारत की पहली सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने जनवरी 2021 में चीन की सिनोफार्मा कोरोना वैक्सीन का डोज लिया था।