Shilpa Shetty Fitness: शिल्पा शेट्टी ने दी कोरोना से बचने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए एक्सरसाइज़ टिप

शिल्पा ने लोगों के इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एक एक्सरसाइज टिप दी है। जैसा कि किसी भी वायरस से बचने के लिए, इम्यूनिटी बूस्ट करना अहम है। ( How To Increase Immunity), अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेत्री ने इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए यह खास एक्सरसाइज़ करने की सलाह दी है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 17, 2020 2:49 PM IST

Shilpa Shetty tip for Coronavirus: कोरोना वायरस से परेशान लोगों के लिए इस वायरस से बचने के लिए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक टिप दी है। शिल्पा ने लोगों के इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एक एक्सरसाइज टिप दी है। जैसा कि किसी भी वायरस से बचने के लिए, इम्यूनिटी बूस्ट करना अहम है। ( How To Increase Immunity), अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेत्री ने इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए यह खास एक्सरसाइज़ करने की सलाह दी है।

भारत में कोरोना वायरस के 125 मामले:

जैसा कि, शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती है। उनके योग वीडियो (coronavirus live updates) और डायट टिप्स लोगों में खासे लोकप्रिय हैं। 44 साल की उम्र में भी शिल्पा योग और अच्छी डायट की मदद से खुद को हेल्दी और फिट रखती हैं। अपने इस वीडियो में शिल्पा ने सी़ढ़ियां चढ़ने की आदत अपनाने को कहा है। जिससे, इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद होती है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रकोप से दुनिया भर में लोग पीड़ित हैं। भारत में ही 125 से अधिक लोगों को कोरोना वायरस पॉजिटीव (coronavirus live updates( पाया जाता है। किसी भी प्रकार के वायरस से बचने के लिए अच्छी इम्यूनिटी की ज़रूरत पड़ती है।  इसके साथ ही शिल्पा कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए लोगों से अपील भी करती दिखीं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source