शिखर धवन का टेस्ट क्रिकेट में अनोखा रिकॉर्ड भविष्य में भी नहीं तोड़ पाएगा कोई बल्लेबाज, जानें धवन के फिटनेस का राज

दोनों ही रिकार्ड बनाने वाले शिखर धवन के बारे में यह भी जाना जाता है कि वो अपनी फिटनेस को लेकर खूब मेहनत करते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : June 14, 2018 5:05 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ऐसा इतिहास रचा है जिसे तोड़ा नहीं जा सकता। धवन ने अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच के पहले दिन न केवल शतक जड़ा बल्कि टेस्ट मैच में ऐसा रिकार्ड बाना दिया है जिसे दूनिया का कोई भी बल्लेबाज तोड़ नहीं पाएगा।

धवन ने पहला कीर्तिमान यह बनाया कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। यह रिकार्ड आने वाले समय में कोई भी खिलाड़ी तोड़ नहीं पायेगा। इसके अलावा धवन ने मैच के पहले दिन के पहले ही सेशन में सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस तरह वो यह रिकार्ड बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी बन गये हैं।

दोनों ही रिकार्ड बनाने वाले शिखर धवन के बारे में यह भी जाना जाता है कि वो अपनी फिटनेस को लेकर खूब मेहनत करते हैं। क्या आपने देखा है शिखर धवन के ये शानदार वर्कआउट वीडियोजः

जब देश में हम फिट तो इंडिया फिट चैलेंज सोशल मीडिया पर चल रहा था तो धवन ने क्या किया था यहां देखें-

धवन का यह वीडियो फिटनेस के लिए बहुत ही ऊर्जा प्रदान करने वाला है। इस वीडियो का कैप्सन भी प्रोत्साहित करने वाला है।

जहां तक इस तरह की फिटनेस का सवाल है तो इसे एक अच्छे प्रशिक्षक और बेहतर लाइफ स्टाइल के द्वारा पाया जा सकता है। इसके लिए हमेशा सजग रहने की भी जरूरत होती है। हेल्दी और मजबूत शरीर के लिए बेहतर आहार, अच्छी नींद और वर्कआउट की जरूरत होती है।

Read this in English.

अनुवादक – Akhilesh Dwivedi

चित्रस्रोत:Instagram -@shikhardofficial

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source