थायराइड से जूझ रही शहनाज गिल फिर भी वजन घटाकर किया 55 किलो, खुद बताया अपना सीक्रेट

Shehnaaz Gill Weight Loss: हाल ही में एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया कि किस तरह से थायराइड की मरीज होते हुए भी उसने अपना वजन घटाकर 55 किलो किया।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 9, 2025 1:44 PM IST

Shehnaaz Gill Weight Loss Transformation: जानी-मानी पंजाबी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल आजकल अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर काफी चर्चा में हैं। आज सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपनी फिटनेस, मेकअप और जीवन-शैली से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। बिग बॉस 13 के समय शहनाज गिल का वेट ज्यादा था और वे ओवरवेट दिखती थीं। लेकिन अब वेट लॉस के बाद उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन देखकर उनके फैंस काफी हैरान हैं और खुश भी हैं। हाल ही में शहनाज ने अपने वजन घटाने के अनुभव के बारे में खुलकर बात की। क्या कहा उन्होंने आइए जानते हैं।

बिना डाइट फॉलो किए वजन किया कम

अगर आप भी वेट लॉस करने के तरीके ढूंढ रहे हैं, तो शहनाज से कुछ टिप्स ले सकते हैं। शहनाज ने बताया कि उन्होंने कभी कोई डाइट फॉलो नहीं की। बल्कि उन्होंने खुद को नियंत्रित किया और सात्विक आहार का सेवन किया और नतीजा आप सबके सामने हैं। वह कहती हैं “मैंने बिना लहसुन और प्याज के एक साल तक सात्विक भोजन किया। मैंने खुद को नियंत्रित किया और वजन घट गया। पहले मैं 67 किलो थी, अब केवल 55 किलो रह गईं हूं, कभी-कभी तो 52 किलो की भी हो जाती हूं।”

थायरॉयड से जूझ रहीं थी शहनाज

शहनाज ने यह भी कहा कि उन्हें थायराइड की समस्या थी, जो उनके वजन बढ़ने का मुख्य कारण बनती थी। हालांकि उन्होंने बताया कि थायरॉयड अब नियंत्रित है, लेकिन मैं फिर भी अपने वजन पर ध्यान रखती हूं। मैं पहले पिज्जा और बर्गर खाती थी, अब बाजरा और रागी की रोटियां खाती हूं। अगर दिन में कुछ मीठा या वड़ा पाव मिल जाए तो उसे नहीं छोड़ती, लेकिन रात का खाना स्किप कर देती हूं। मुझे अच्छी तरह से पता है खुद को कैसे नियंत्रित करना है।

(और पढ़ें - थायराइड का घरेलू इलाज)

एक्सपर्ट कनिका मल्होत्रा कहती हैं....

कंसल्टेंट डाइटिशियन और डायबिटीज एजुकेटर कनिका मल्होत्रा के अनुसार, शहनाज की सत्त्विक डाइट, प्रोसेस्ड फूड की जगह बाजरा और रागी रोटी खाने और जरूरत पड़ने पर कुछ भोजन छोड़ने की आदत ने उनके मेटाबोलिज्म और वजन पर महत्वपूर्ण असर डाला। यह दिखाता है कि अनुशासन और संतुलित खानपान वजन कम करने और स्वास्थ्य सुधारने में मददगार साबित होता है, खासकर थायरॉयड जैसी समस्याओं के साथ, जब आप सोच बैठते हैं कि अब तो वजन कम होगा ही नहीं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।