Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

न्यूरोसर्जरी ने इस तरह आसान की अमेरिकी गायिका की संगीत की राह

संगीतजन्‍य मिर्गी से पीडि़त थी वाशिंगटन की 19 वर्षीय युवती किरा , डॉक्‍टरों ने की ब्रेन की अद्भुत सर्जरी।

न्यूरोसर्जरी ने इस तरह आसान की अमेरिकी गायिका की संगीत की राह
संगीतजन्‍य मिर्गी से पीडि़त थी वाशिंगटन की 19 वर्षीय युवती किरा , डॉक्‍टरों ने की ब्रेन की अद्भुत सर्जरी।© Globalnews

Written by Yogita Yadav |Updated : November 21, 2018 7:04 PM IST

अमेरिका की 19 वर्षीय किरा आइकोनेटी के लिए संगीत ही सबकुछ है। वे न सिर्फ संगीत को पसंद करती हैं, बल्कि यही उनके लिए जिंदगी भी है। पर कुछ ऐसा हुआ जिससे उनका यह सपना टूटने लगा था। पर डॉक्‍टरों ने एक अद्भुत सर्जरी के बाद उन्‍हें फि‍र से संगीत की दुनिया की ओर लौटने की राह दिखाई है।

किरा इकोनेटी कहती हैं, संगीत मेरे लिए सबसे ज्‍यादा प्‍यारा है। मैं छह वर्ष की उम्र से गा रही हूं। पर चार साल पहले कुछ ऐसा हुआ कि मैं शब्‍दों को भूलने लगी, कि जैसे किसी ने मेरे दिमाग में से संगीत का स्विच ऑफ कर दिया हो। यह भी पढ़ें - कैंसर का भी कारण बन सकता है अकेलापन, जानें इसके बारे में सब कुछ

संगीतजन्‍य मिर्गी 

Also Read

More News

सिएटल चिल्ड्रेन हॉस्पिटल द्वारा जारी वीडियो में वे बताती हैं, जो भी था, बस मैं गा नहीं पा रही थी। अचानक ऐसा अहसास होता कि जैसे मैं बहरी हो गईं हूं, मैं गूंगी हो गई हूं और कभी गा नहीं सकूंगी। शब्‍दों को संगीत में साधने की मेरी समझ अचानक से ऑफ हो जाती। यह मैंने पहली बार तब महसूस किया जब मैं घर में संगीत का अभ्‍यास कर रही थी। मुझे अपने मस्तिष्‍क में अचानक एक हल्‍की चुभन का अहसास हुआ और उसके बाद मैं गा नहीं पायी। यह भी पढ़ें – कहीं आप भी तो नहीं वन साइडेड लव की गिरफ्त में, मेंटल हेल्‍थ के लिए हो सकता है घातक

डॉक्‍टर से मिलने के बाद मुझे अहसास हुआ कि मुझे कोई स्‍ट्रोक पड़ता है, पर क्‍योंकि वह तभी ट्रिगर करता जब मैं म्‍यूजिक का अभ्‍यास कर रही होती, इसलिए असल में क्‍या है, यह मैं समझ नहीं पा रही थी।

सिएटल चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन, डॉ जेसन हौप्टन कहते हैं,  एमआरआई से पहले तक एकदम ठीक-ठीक कुछ भी स्‍पष्‍ट नहीं हो रहा था। पर इसके बाद हमें मालूम हुआ कि उसके मस्तिष्‍क की दायीं ओर संगमरमर के आकार का एक अस्‍थयी लोब है। जिसे संगीतजन्‍य मिर्गी कहा जाता है।

काफी जटिल थी स्थिति 

किरा के लिए सबसे दुर्भाग्‍यपूर्ण यह था कि वह संगीतजन्‍य मिर्गी की शिकार थीं, जिसके दौरे संगीत सुनाई पड़ने पर पड़ते हैं, क्‍योंकि वह खुद एक कलाकार है और गाना पसंद करती है। किरा के मस्तिष्‍क में मौजूद संगमरमर जैसा द्रव्यमान एक शांत ट्यूमर था और अपने श्रवण प्रांतस्था के खिलाफ दबाव डाल रहा था, यही वजह है कि दौरे उसके प्रदर्शन के दौरान पड़ रहे थे। यह भी पढ़ें – रिलेश‍नशिप के पहले स्‍टेप पर ही जानें, कितने दिन साथ चल पाएंगे आप

अस्पताल के मुताबिक मिर्गी सर्जरी टीम ने किरा आईकोनेटी की गायन की क्षमता को नुकसान पहुंचाए बिना ट्यूमर को हटाने का रास्ता खोजना शुरू किया।

किरा कहती हैं, डॉक्‍टर होप्‍टन जानते थे कि मेरे लिए गाना और अभिनय कितना महत्‍वपूर्ण है। इसलिए वे सर्जरी के दौरान किसी भी तरह का रिस्‍क नहीं लेना चाहते थे। इस पर टीम ने तय किया कि वे सर्जरी के दौरान मुझे बेहोश नहीं करेंगे और संगीत परफॉर्मेंस जारी रखेंगे। ताकि वे जान सकें कि मस्तिष्‍क का कौन सा हिस्‍सा संगीत सुनकर कैसे रिएक्‍ट कर रहा है। इस तरह वे मस्तिष्‍क के उस हिस्‍से को पहचान सकेंगे जो संगत का उत्‍पादन और निष्‍पादन में मदद करते हैं।

और इस तरह हुई अनूठी सर्जरी 

तो टीम ने फैसला किया कि वे सर्जरी के दौरान उसे जगाएंगे और संगीत कार्यों का प्रदर्शन करेंगे क्योंकि डॉक्टरों ने अपने मस्तिष्क के उन क्षेत्रों को मैप किया था जिनका उपयोग किया जा रहा था। ऐसा करने में, हप्पटमैन मस्तिष्क के उन क्षेत्रों से बचने में सक्षम होंगे जिन्होंने उन्हें संगीत का उत्पादन और व्याख्या करने की क्षमता दी।

किरा कहती हैं, हालांकि मुझे कहा गया था कि मुझे सर्जरी की कुछ बातें याद रह जाने वाली हैं, पर मुझे सर्जरी की पूरी प्रक्रिया याद है। मुझे वे सभी सुर और ताल याद हैं, जो उस दौरान सुनाए गए। और यह भी कि दूसरी बार उन्‍होंने मेरे साथ गाया। यह वाकई एक खूबसूरत अनुभव था कि मस्तिष्‍क दाएं ओर के खुले हुए हिस्‍स के साथ गाना।

सर्जरी के अगले ही दिन एक संगीत चिकित्‍सक आ, जिन्‍होंने कैमरे के सामने गाने में किरा की मदद की।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यह पूछे जाने पर कि क्‍या वे यह महसूस करती हैं कि वे फि‍र से गाने के लिए तैयार हैं , इस पर किरा ने कहा, मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं अभी 100 फीसदी गाने के लिए तैयार हूं। पर संगीत सुनकर पहले की तरह दर्द और चुभन महसूस नहीं होती। इसका अर्थ है कि मेरी मुश्किल समाप्‍त हो चुकी है। मैं पूरी टीम के प्रति आभारी हूं, जिन्‍होंने मेरी इस मुश्किल को दूर किया। संभवत: बहुत जल्‍दी ही मैं अपनी संगीत की दुनिया के लिए तैयार हो जाउंगी।

About the Author

... Read More