
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 20, 2018 2:44 PM IST
जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, कैंसर केयर (वीमन विंग) और एचएसएस फाउंडेशन की ओर से आज बाॅलीवुड गायक सिंगर शंकर महादेवन ने जवाहर सर्किंल स्थित एंटरटेनमेंट पेरेडाइज के ईस्ट लाॅन में अपने ग्रुप के साथ कैंसर जागरूकता और कैंसर पीडितों की सहायतार्थ हो रहे ’द अवेक’ लाइव म्यूजिक कन्सर्ट में परफार्म किया।
कार्यक्रम की शुरूआत भगवान महावीर कैंसर हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमसीएचआरसी) के चैयरमेन श्री नवरत्न कोठारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारें में बताते हुये की। प्रस्तुति की शुरूआत रागिनी ईश्वर के गणेश वंदना ‘‘एकदंताय वक्रतुण्डाय‘‘ परफार्मेन्स से हुई। उसके पश्चात् मंच की कमान शंकर महादेवन ने संभाली उन्होंने ‘विश्व विनायक‘ गणेश वंदना से म्यूजिकल शाम को आगे बढ़ाया। शंकर महादेवन ने अपनी लय में आते हुए ब्रेथलेस, झुम बराबर झुम, कोई कहे कहता रहे, मितवा, सेनोरिटा गानों पर अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान शंकर महादेवन ने कैंसर जागरूकता के लिये किये जाने वाले सामाजिक दायित्वों पर भी प्रकाश डाला।
काॅन्सर्ट के दौरान एक शाॅर्ट प्ले भी आयोजित किया गया जोकि राजेन्द्र पायल द्वारा रचित व निदेशित इस प्ले को प्रोफेशनल्स कलाकारों के सहयोग से कैंसर पीड़ित बच्चों ने प्रस्तुत किया। इस प्ले में जानकारी दी गयी कि कैंसर का उपचार जटिल व खर्चीला जरूर है पर ये लाइलाज बीमारी नहीं है। बच्चों में ब्लड कैंसर उपचार की 80 से 90 प्रतिशत सफलता की दर होती है। अतः असमर्थ बच्चों की सहायता के लिये समर्थ व समृद्व लोगों को आगे आना चाहिये एवं इन बच्चों को गोद लेकर इन्हें नया जीवन प्रदान करना चाहिये।
इस म्यूजिकल कन्सर्ट से पहले शंकर महादेवन ने भगवान महावीर कैंसर हाॅस्पिटल में ब्रेस्ट कैंसर रिकरेन्स प्रीवेन्शन प्रोजक्ट को लाॅन्च किया। इस प्रोजेक्ट के बारें में कैंसर केयर विमन विंग की अध्यक्षा अनिला कोठारी ने बताया कि इसके अंतर्गत हाॅर्मोन आश्रित (ईआर/पीआर पाॅजिटिव) स्तन कैंसर, शल्य चिकित्सा/रेडियोथैरेपी/कीमोथैरेपी के बाद सहायक हाॅर्मोन थैरेपी से निशुल्क उपचार किया जायेगा। इस दौरान शंकर महादेवन ने कैंसर पीडित बच्चों के साथ अपना समय व्यतीत किया एवं बच्चों को उपहार भी भेंट किये।
स्रोत: Press Release.