... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : April 22, 2018 11:20 AM IST
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने शुक्रवार को घोषित किया कि उनकी पत्नी मीरा और वह दूसरी संतान के माता-पिता बनने वाले हैं।
कपल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर मीरा के गर्भवती होने की सूचना देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। तस्वीर में मीशा गुब्बारों की ड्रॉइंग के बगल में लेटी हुई है और गुब्बारों के साथ 'बिग सिस्टर' (बड़ी बहन) लिखा हुआ है।
शाहिद और मीरा सात जुलाई 2015 को नई दिल्ली में विवाह बंधन में बंधे थे। उनकी बेटी मीशा का जन्म अगस्त 2016 में हुआ था।
अभिनेता ने 'जब वी मेट', 'कमीने' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है।