Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शाहिद कपूर बने पापा, मीरा राजपूत ने दिया बेटी को जन्म।

अभिनेता शाहिद कपूर को मिला प्यारा सा तोहफा, घर आई एक नन्ही परी।

शाहिद कपूर बने पापा, मीरा राजपूत ने दिया बेटी को जन्म।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : April 18, 2017 9:20 AM IST

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर  और उनकी पत्नी मीरा राजपूत के घर एक नन्हीं परी आई है।  जी हां, मीरा राजपूत ने शुक्रवार रात 8 बजे मुम्बई के हिंदूजा अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। मिली खबरों के अनुसार यह एक नॉर्मल डिलीवरी थी।

बच्चे का  वजन 2.8 किलोग्राम बताया जा रहा है। हॉस्पिटल के स्टाफ ने बताया कि डिलीवरी के वक़्त शाहिद मीरा के साथ लेबर रूम में ही मौजूद थे। यही नहीं, अस्पताल में उस वक्त  सुप्रिया पाठक और शाहिद के पिता पंकज कपूर भी मौजूद थे। डिलीवरी के बाद मीरा बिलकुल ठीक हैं और मम्मी के साथ साथ पापा शाहिद की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं है।

मीरा राजपूत की डिलीवरी डॉ. किरन कोएलो की देखरेख में हुई। डॉ. किरन की ही देखरेख में ही सलमान खान की बहन अर्पिता खान की डिलीवरी हुई थी।

Also Read

More News

'कमीने', 'जब वी मेट' और 'हैदर' जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग के लिए अपनी इमेज बनानेवाले शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी पिछले साल 7 जुलाई को हुई थी। शादी के बाद दोनों को कई बार साथ-साथ देखा गया। हाल ही में शाहिद कपूर ने मीरा और खुद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें मीरा का ‘बेबी बम्प’ नज़र आ रहा था।

वेल एक अच्छे अभिनेता और लविंग हस्बैंड के तौर पर तो शाहिद मशहूर हैं ही और अब पापा के रोल में भी वो अपनी ज़िम्मेदारी अच्छी तरह निभाएं हमारी यही शुभकामनाएं हैं। मुबारक हो शाहिद और मीरा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Image: Getty Images