
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 12, 2022 9:57 AM IST
New Monkeypox Case In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स से संक्रमित एक और व्यक्ति का पता चला है जो शहर में मंकीपॉक्स का सातवां मरीज है। मिली जानकारी के अनुसार, संक्रमित एक 24 वर्षीय अफ्रीकी महिला है। इस नये मामले को जोड़कर दिल्ली में मंकीपॉक्स से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या अब 7 हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला मंकीपॉक्स संक्रमण के लक्षण दिखायी देने के बाद महिला को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। जबकि, उसके सैम्पल्स को जांच के लिए ICMR-NIV की पुण स्थित लैब में में भेज दिया गया था। (New Monkeypox Case In Delhi in Hindi)
लैब रिपोर्ट में महिला को मंकीपॉक्स से पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद उसके इलाज से जुड़ी प्रक्रियाएं आगे बढ़ायी गयीं। मिली जानकारी के अनुसार महिला की हालत अब स्थिर है और उसे मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए बनाए गए स्पेशल वार्ड में रख दिया गया है। बताया जा रहा है कि, यह महिला बीते 4 महीनों से शहर के शारदा विहार में रह रही थी। इस महिला में मंकीपॉक्स के ये लक्षण देखने को मिले-
बता दें कि इससे पहले 3 सितंबर को भी अफ्रीकन मूल की एक महिला में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि की गयी थी। फिलहाल लोकनायक अस्पताल में मंकीपॉक्स के 2 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि, 5 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।