Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Omicron Variant In Chennai: कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के 7 संदिग्धों का पता लगने के बाद चेन्नई में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। तमिलनाडु राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यन ने मंगलवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में नाइजीरिया से आए 7 यात्रियों को संदिग्ध पाया गया है और ओमिक्रोन वेरिएंट संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए उन्हें चेन्नई के किंग्स इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन में भर्ती करा दिया गया है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, ये सभी नाइजीरियाई नागरिक कुछ दिनों पहले चेन्नई हवाईअड्डे पर उतरे थे जहां उनका कोविड-19 टेस्ट किया गया था। इस सभी लोगों की आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट में 'एस' जीन ड्रॉपआउट के संकेत मिले, जिसके बाद इन सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह भी कहा कि सभी संदिग्धों को मेडिकल स्टाफ की निगरानी में रखा गया है। (Omicron Variant In Chennai In Hindi)
मिली जानकारी के मुताबिक ये सातों नाइजीरियाई यात्री वाया दोहा और कतर चेन्नई पहुंचे थे। चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उनमें से एक का रेंडम आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया था, जिसमें 'एस' जीन ड्रॉपआउट की उपस्थिति का पता चला था। बता दें कि 'एस जीन' ओमिक्रोन वेरिएंट का शुरुआती संकेतक है। 47 वर्षीय व्यक्ति के 'एस' जीन ड्रॉपआउट (S-Gene Dropout) की उपस्थिति के परीक्षण करने के बाद, उसके साथ आए परिवार के सभी छह सदस्यों का भी आरटी-पीसीआर टेस्ट(RT-PCR Test) किया गया और पाया गया कि सभी में 'एस' जीन ड्रॉपआउट की उपस्थिति थी।
मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि सभी संदिग्ध लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया और स्वास्थ्य विभाग को ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमण की पुष्टि करने वाली अंतिम टेस्ट रिपोर्ट का इंतज़ार है। उन्होंने कहा कि सैम्पल्स को जांच के लिए बेंगलुरु टेस्टिंग सेंटर में भेज दिया गया है।
तमिलनाडु राज्य में अब तक 29 लोगों के सैम्पल्स जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए बेंगलुरु प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 4 संक्रमितों में डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि की गयी है।
(आईएएनएस)