Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Omicron Cases In Maharashtra: महाराष्ट्र राज्य में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित 7 नये लोगों का पता चला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के नए स्वरूप ओमिक्रोन (Omicron Variant) से संक्रमितों की संख्या अब बढ़ रही है। रविवार को सामने आए मामलों में पुणे में 3 बच्चों समेत 7 लोगों को संक्रमित पाया गया है। मिली जानकारी के मुताबित ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए 3 लोग नाइजीरिया के लागोस शहर से भारत आए, जिनमें से एक ने हाल ही में फिनलैंड की भी यात्रा की थी जबकि, 3 अन्य लोग उनके करीबी संपर्क में आए थे। (Omicron Cases In Maharashtra In Hindi)
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, 24 नवंबर को भारतीय मूल के 3 नाइजीरियाई नागरिक ( जिनमें एक 44 वर्षीय महिला और उनकी 18 और 12 साल की दो बेटियां भी हैं), भारत पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि यह महिला भारत में रहने वाले अपने बड़े भाई (45) और उसकी 7 साल और 18 महीने की बेटियों से मिलने आयी थी। टेस्ट के दौरान दोनों परिवारों के सभी 6 सदस्यों को संक्रमित पाया गया है। दोनों भाई-बहन और उनकी चारों बेटियों में से 3 नाबालिग भी संक्रमित पाए गए हैं। एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि भाई और बहन और 18 वर्ष की एक लड़की तीनों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ मिल चुकी हैं। 2 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं देखे गए वहीं, 44 वर्षीय नाइजीरियाई महिला में संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, संंक्रमित होने वाले सातवें व्यक्ति ने हाल ही में फिनलैंड का दौरा किया था। 18-25 नवंबर तक का यात्रा विवरण देने वाले इस व्यक्ति में यात्रा के चार दिन बाद हल्के बुखार की शिकायत हुई थी। इस व्यक्ति का भी पूर्ण कोविड वैक्सीनेशन हो चुका है। ओमिक्रोन संक्रमित पाए जा रहे इस व्यक्ति की लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अलावा बाकी सभी 6 मरीजों को भी फिलहाल पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) स्थित जीजामाता अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। (Omicron Cases In Maharashtra update)
यह घटनाक्रम एक 33 वर्षीय व्यक्ति के संक्रमित होने के एक दिन बाद आया। इस व्यक्ति ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से दुबई और नई दिल्ली के रास्ते मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य ने जांच के बाद उसे संक्रमित पाया। ठाणे के डोंबिवली शहर के निवासी, उनका वर्तमान में एक कोविड केंद्र में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
(आईएएनएस)