Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Maliria vaccine sent to Africa: मलेरिया की रोकथाम के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से आर21/मैट्रिक्स-एम मलेरिया वैक्सीन (R/12 Matrix) की पहली खेप अफ्रीकी देशों में भेज दी गयी है। मलेरिया की यह वैक्सीन एसआईआई (SII) ने की है। यह वैक्सीन अफ्रीका भेजी गयी है क्योंकि वहां मलेरिया का असर अधिक दिखायी दे रहा है। मलेरिया की रोकथाम के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हीं प्रयासों के तहत R/12 वैक्सीन्स को अफ्रीका भेजा जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, R/12 मैट्रिक्स वैक्सीन के प्रारंभिक शिपमेंट मध्य अफ्रीकी गणराज्य भेजे जा रहे हैं। वहीं, इसके बाद अन्य अफ्रीकी देशों में भी मलेरिया रोधी वैक्सीन भेजी जाएगी। इनमें दक्षिण सूडान और कांगो रिपब्लिक जैसे देशों का नाम शामिल है जहां मच्छर जनित बीमारी मलेरिया के मामले अधिक हैं। सीएआर क्षेत्र के लिए विशेष रूप से आवंटित कुल 163,800 खुराकों में से 43,200 खुराकें पुणे स्थित दवा निर्माता कम्पनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से भेजी जा रही हैं।
मलेरिया की यह नयी वैक्सीन बनाने के लिए सीरम इंस्टिट्यूट के साथ नोवावैक्स और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने एकसाथ आए । इस वैक्सीन के बनने के बाद और इसे अफ्रीका भेजने जैसे महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न भी मनाया गया जिसके लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में भारत, अमेरिका और यूके के बीच इस सफल वैश्विक साझेदारी के महत्वपूर्ण पहलूओं पर रोशनी भी डाली गयी।
बता दें कि अब तक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने 25 मिलियन दवा खुराकों का निर्माण कर लिया है। फार्मा कम्पनी का प्रयास साल भर में 100 मिलियन वैक्सीन की खुराक विकसित करना का है।
अक्टूबर 2023 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बच्चों में मलेरियाकी रोकथाम के लिए R21/मैट्रिक्स-एम वैक्सीन को मंजूरी दी थी। बता दें कि RTS,S/AS01 वैक्सीन के बाद R21 वैक्सीन WHO द्वारा अनुशंसित दूसरी मलेरिया वैक्सीन है। WHO ने RTS,S/AS01 वैक्सीन की सिफारिश 2021 में की थी।