सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल की मिली अनुमति

भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल या डीसीजीआई (DCGI) ने भारत में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल करने के लिए पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को अपनी मंजूरी दे दी है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 4, 2020 12:40 AM IST

Corona vaccine update in india : भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल या डीसीजीआई (DCGI) ने भारत में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल करने के लिए पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को अपनी मंजूरी दे दी है। कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर गहन मूल्यांकन किए जाने के बाद रविवार को एसआईआई को भारत के शीर्ष दवा नियामक द्वारा यह अनुमित प्राप्त हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-एस्ट्राजेनेका कोविड-19वैक्सीन (कोविशील्ड) के दूसरे और तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल करने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे को मंजूरी दे दी है।"

संस्थान ने पिछले सप्ताह जुलाई में परीक्षण का संचालन करने की अनुमति लेने के लिए एक आवेदन दिया था।

यह वैक्सीन उम्मीदवार यूके में क्लीनिकल ट्रायल के दूसरे और तीसरे चरण, ब्राजील में तीसरे चरण और दक्षिण अफ्रीका में पहले और दूसरे चरण में हैं। (Corona vaccine update in india)

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोनावायरस वैक्सीन रेस में सबसे आगे, इंसानों पर पहला ट्रायल हुआ सफल

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने भारतीय मूल के दीपक पालीवाल पर कोरोना वैक्सीन का किया सफल ह्यूमन ट्रायल, सितंबर में आ सकती है वैक्सीन

ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी के हाथ लगी बड़ी सफलता, AZD1222 वैक्‍सीन का मानव ट्रायल हुआ सफल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source