
... Read More
Covishield Vaccine: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अडार पूनावाला का ऐलान, आने वाले हफ्तों में शुरू होगा 'कोविशिल्ड' टीकाकरण अभियान।
Covishield Vaccine Upadate: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के सीईओ अडार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने रविवार को कहा कि आने वाले हफ्तों में भारत का पहला कोविड-19 वैक्सीन अभियान शुरू किया जाएगा। पूनावाला ने कहा कि वैक्सीन बनाने के लिए एसआईआई ने बड़ा खतरा मोल लिया था, लेकिन अब लगता है कि फैसला सही था। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा एस्ट्राजेंका और ऑक्सफोर्ड द्वारा विकसित कोविशिल्ड (Covishield Vaccine) को अनुमति देने की घोषणा के कुछ ही मिनट बाद पूनावाला का ये बयान आया। उन्होने कहा कि कोविशिल्ड (Covishield Vaccine Upadate in Hindi) टीका सुरक्षित, प्रभावी है और रोलआउट के लिए तैयार है।
एक ट्वीट में अडार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने कहा, नया साल मुबारक हो सभी को! सीरम इंस्टीट्यूट ने टीका को लेकर जो जोखिम उठाया था, वो सही था। कोविशिल्ड भारत का पहला कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) है, जिसे अनुमति मिली है। यह सुरक्षित, प्रभावी है और आने वाले हफ्तों में रोल-आउट के लिए तैयार है। पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, डीसीजीआई को वैक्सीन रोल आउट करने के लिए धन्यवाद दिया।
Happy new year, everyone! All the risks @SerumInstIndia took with stockpiling the vaccine, have finally paid off. COVISHIELD, India's first COVID-19 vaccine is approved, safe, effective and ready to roll-out in the coming weeks. pic.twitter.com/TcKh4bZIKK
— Adar Poonawalla (@adarpoonawalla) January 3, 2021
गौरतलब है कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) वी.जी. सोमानी ने रविवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन और भारत बायोटेक के ‘कोवैक्सीन’ को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने अगले 6 से 8 महीनों में टीकाकरण अभियान के पहले चरण में लगभग 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने की योजना बनाई है। वैक्सीन प्रस्तावों पर काम करने वाली विषय विशेषज्ञ समिति ने 1 और 2 जनवरी को क्रमश: ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की स्वदेशी कोवैक्सीन (COVAXIN) को आपातकालीन उपयोग की स्वीकृति देने की सिफारिश की थी।
Corona Vaccine Update: डीसीजीआई ने आपातकालीन उपयोग के लिए ‘कोविशील्ड’ और ‘कोवैक्सीन’ को दी मंजूरी
स्रोत: (IANS Hindi)