Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सिर में गंभीर चोट भी हो सकती है मिर्गी का कारण, ऐसे रखें ख्‍याल

एक बार दौरा पड़ने का मतलब यह नहीं है कि मरीज को मिर्गी की समस्या है। यदि अकारण दौरा पड़ता है और वह बार-बार होता है तो मरीज को इसकी जांच जरूर करवानी चाहिए।

सिर में गंभीर चोट भी हो सकती है मिर्गी का कारण, ऐसे रखें ख्‍याल
It is important to create awareness about what exactly epilepsy is.

Written by Yogita Yadav |Published : December 6, 2018 6:28 PM IST

मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल विकार है, हालांकि ज्यादातर लोग इस विकार को चक्कर आने से जोड़ते हैं। मिर्गी एक केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (Neurological) विकार है जिसमें मस्तिष्क गतिविधि असामान्य हो जाती है, जिससे दौरे या असामान्य व्यवहार, सेनसेशन और कभी-कभी चेतना कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें - एक्सपायर गोली बेची, तो लगेगा लाखों का जुर्माना

किसे हो सकती है मिर्गी की समस्‍या

Also Read

More News

मिर्गी किसी भी उम्र के लोगों तथा महिला और पुरुष दोनों को प्रभावित कर सकती है। इसके मुख्य लक्षण में मरीज को दौरा पड़ता है। हालांकि एक बार दौरा पड़ने का मतलब यह नहीं है कि मरीज को मिर्गी की समस्या है। मिर्गी में मरीज को बार-बार दौरे पड़ते हैं। यदि अकारण दौरा पड़ता है और वह बार-बार होता है तो मरीज को इसकी जांच जरूर करवानी चाहिए। मिर्गी में पड़ने वाले दौरे को दवाई तथा कुछ मामलों में सर्जरी करके कंट्रोल किया जा सकता है। कुछ मामलों में पूरी जिंदगी दौरे को कंट्रोल करने के लिए उपचार की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें - कैंसर का टेस्‍ट अब हो सकता है और आसान

ये हो सकते हैं मिर्गी के कारण

  • यदि आपके परिवार में किसी सदस्य को मिग्री की समस्या है, तो इसका प्रभाव आपके उपर भी पड़ सकता है। शोधकर्ताओं ने कुछ प्रकार के मिर्गी को विशिष्ट जीन से जोड़कर देखा है, लेकिन अधिकांश लोगों के लिए, जीन केवल मिर्गी के कारण का हिस्सा हैं। कुछ जीन व्यक्ति को पर्यावरणीय परिस्थितियों के प्रति अधिक संवेदनशील बना सकते हैं जो दौरे को ट्रिगर करता है। यह भी पढ़ें – क्‍यों आम होती जा रही है कैंसर की बीमारी ? क्‍या कहते हैं दुनिया भर के शोध
  • कार दुर्घटना या अन्य दर्दनाक चोट के परिणामस्वरूप सिर को चोट लगी है तो वह मिर्गी का कारण हो सकता है।
  • ब्रेन ट्यूमर या ब्रेन स्ट्रोक जैसे ब्रेन को नुकसान पहुंचाने वाले ब्रेन की कंडीशन मिर्गी का कारण बन सकती है। स्ट्रोक 35 साल से अधिक उम्र के वयस्कों में मिर्गी का एक प्रमुख कारण है।
  • मिर्गी कभी-कभी डेवलपमेंट संबंधी डिसऑर्डर, जैसे ऑटिज़्म और न्यूरोफिब्रोमैटोसिस से जुड़ी हो सकती है।
  • मिर्गी क्यों होती है अर्थात मिर्गी के अन्य कारणों में मेनिनजाइटिस, एड्स और वायरल एन्सेफलाइटिस जैसी संक्रामक बीमारियां भी शामिल हैं।
  • जन्म से पहले, बच्चे मस्तिष्क की चोट के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं। मां में संक्रमण, खराब पोषण या ऑक्सीजन की कमी के कारण यह स्थिति पैदा हो सकती है। मस्तिष्क को चोट पहुंचने के परिणामस्वरूप मिर्गी या सेरेब्रल पाल्सी हो सकता है।

मिग्री के लक्षण

अस्थायी भ्रम

हाथ और पैरों को झटकना

चेतना या जागरूकता में कमी

मानसिक लक्षण जैसे भय, चिंता

योग देता है मिर्गी में राहत

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

योगासन तन और मन को संतुलित करने का बेहतर तरीका है। मिर्गी मन और तन दोनों को प्रभावित करता है। इसलिए इस रोग के होने पर मरीजों को दवाओं के साथ-साथ योगासन का भी सहारा लेना चाहिए। इसके लिए कुशल प्रशिक्षक की देखरेख में अनुलोम विलोम प्रणायाम, कपालभाति और ताड़ासन किया जा सकता है। कुछ लोग ताडासन को हाइट बढ़ाने के लिए मानते हैं। ताड़ासन पूरे शरीर को लचीला बनाने के साथ ही मिर्गी में भी आराम दिलाता है।

About the Author

... Read More