Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्जरी के बाद कमजोर वृद्धों को delirium का जोखिम ज्यादा

रिसर्च करने वालों ने बताया कि डेलीरियम कमजोरी और संज्ञानात्मक हानि का जोखिम पैदा करने वाला है और यह पोस्ट-ऑपरेटिव डेलीरियम का कारण बनता है।

सर्जरी के बाद कमजोर वृद्धों को delirium का जोखिम ज्यादा
हिलते पैर: बुजुर्गों को अक्सर रेस्टलेस लेग सिंड्रोम (Restless Leg Syndrome) का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से उन्हें थोड़ी देर के लिए भी अपने पैरों को आरामदायक स्थिति में रखना मुश्किल लगता है। भले ही आप आराम करने के लिए लेट भी जाएं लेकिन बार-बार आपको अपने पैर हिलाते रहने की इच्छा होती है।

Written by Editorial Team |Published : January 29, 2018 1:35 PM IST

उम्रदराज कमजोर लोगों को सर्जरी के बाद डेलीरियम (मानसिक रोग, जिसमें शख्स की चेतना कम हो जाती है) का शिकार होने की आशंका दोगुनी रहती है। डेलीरियम मानसिक क्षमताओं में गंभीर गड़बड़ी की स्थिति होती है, जिसके परिणामस्वरूप शख्स भ्रमित रहता है, साथ ही अपने आसपास की स्थितियों के प्रति कम सजगता दिखाता है।

रिसर्च करने वालों  ने बताया कि डेलीरियम कमजोरी और संज्ञानात्मक हानि का जोखिम पैदा करने वाला है और यह पोस्ट-ऑपरेटिव डेलीरियम का कारण बनता है।

इसके अलावा पोस्ट-ऑपरेटिव डेलीरियम के साथ संबंधित अन्य जोखिमों में धूम्रपान और मनोवैज्ञानिक दवाओं का उपयोग शामिल है।

Also Read

More News

वहीं, पहले हुए अध्ययनों में यह कहा गया था कि कमजोरी और संज्ञानात्मक हानि सर्जरी के बाद की जटिलताओं से संबंधित है, लेकिन उम्र नहीं, जबकि नए शोध में इस बात को खारिज किया गया है।

कनाडा की सेंट माइकल हॉस्पीटल से जेरीएट्रिक (वृद्ध रोगियों के चिकित्सक) चिकित्सक जेनिफर वॉट ने कहा, "यह शोध बताता है कि सर्जरी से गुजर रहे उम्रदराज लोगों में यह रोग कितना सामान्य है।"

इस शोध के लिए अध्यनकर्ताओं ने 60 साल या उससे अधिक उम्र के 9,000 लोगों पर हुए 41 अध्ययनों का आकलन किया था।

यह शोध पत्रिका 'इंटरनल मेडिसीन' में प्रकाशित हुआ है।

स्रोत:IANS Hindi.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत:Shutterstock 

About the Author

... Read More