अभिनेता जितेंद्र पर लगा सेक्सुअल अब्यूज़ का आरोप, मामला दर्ज़ !

यह मामला 47 साल पुराना बताया जा रहा है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 8, 2018 1:31 PM IST

हिंदी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता जितेन्द्र के खिलाफ सेक्सुअल अब्यूज़ का आरोप लगाया गया है। यह एक 47 साल पुराना मामला बताया जा रहा है और इस मामले में शिमला पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जितेन्द्र पर उनकी एक रिश्तेदार ने 47 साल पहले यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।

कुछ दिनों पहले पुलिस महानिदेशक के सामने दर्ज कराई अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि यह घटना जनवरी, 1971 में शिमला की है, जब वह18 साल की थीं और अभिनेता 28 साल के थे। मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और इस मामले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस शिकायतकर्ता का बयान रिकॉर्ड करने के लिए बुला सकती है और बाद में बयान दर्ज करने के लिए अभिनेता को भी बुला सकती है। जितेन्द्र का वास्तविक नाम रवि कपूर है। महिला का कहना है कि जितेन्द्र उनकी आंटी के बेटे हैं। उनका कहना है कि जितेंद्र ने उन्हें दिल्ली से शिमला बुलाया था और उन्हें अपनी फिल्म के सेट पर आने का इंतज़ाम भी किया था। जितेंद्र उन दिनों शिमला में अपनी एक फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे। महिला का कहना है कि शिमला पहुंचने पर रात में नशे में धुत्त जितेंद्र उसके कमरे में गए और उन्हें सेक्सुअली अब्यूज़ किया। हालांकि जितेन्द्र इस घटना से इनकार कर चुके

स्रोत: IANS.

चित्रस्रोत: Facebook.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.