Sushil Modi Death: कैंसर से जूझ रहे BJP नेता सुशील मोदी का निधन, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

बिहार राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और दिग्गज राजनेता सुशील मोदी पिछले कई महीनों से कैंसर का इलाज करा रहे थे।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 14, 2024 12:45 AM IST

Sushil Modi Death News: बिहार भाजपा के दिग्गज नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Modi, Former Deputy CM, Bihar) का सोमवार की शाम दिल्ली में निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। मिली जानकारी के  अनुसार सुशील मोदी ने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिजनों द्वारा दी जानकारी के मुताबिक, सुशील मोदी का पार्थिव शरीर मंगलवार को पटना (Patna) के राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar) स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा। जहां मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सुशील मोदी के निधन की खबर पहुंचने के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के प्रदेेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, "पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।"

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi, PM, India) ने सुशील मोदी के निधन पर शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अमित शाह और जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। अपने संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। ईश्‍वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में सम्बल प्रदान करें।"

आईएएनएस

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source