... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : April 30, 2018 11:52 AM IST
कैंसर से लड़कर फिर से नई जिंदगी हासिल करने वाले को अपनी कहानी सुनाने के लिए एक मंच प्रदान कर कैंसर से लड़ रहे लोगों में उम्मीद की रोशनी फैलाने के लिए पिंक होप कैंसर पेशेंट सपोर्ट ग्रुप ने सेल्फवी सर्वाइवर स्टोरीज के चौथे संस्करण की शुक्रवार को शुरुआत की। यह पेशकश कैंसर केयर में विशेषज्ञ-एचसीजी के साथ मिलकर की गई है। अभियान सेल्फवी की थीम हर साल बदलती रहती है और इस बार की थीम है 'सेलिब्रेटिंग लाइफ'। इसमें जिंदगी से जुड़े जश्न के विभिन्न पहलू शामिल हैं।
दिल्ली में पुरुषों में ओरल कैविटी और फेफड़ों का कैंसर तथा महिलाओं में सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर का खतरा सबसे अधिक देखा गया है। यदि समय पर कैंसर का पता चल जाए, तो इनमें से अधिकतर कैंसर की बीमारियों से बचा जा सकता है और उनका उपचार संभव है। इसलिए यह जरूरी है कि आपको इसकी जानकारी हो और कैंसर के लक्षणों का आप पहले से ही पता लगा सकें, ताकि एक बेहतर जिंदगी जी पाएं।
सेल्फवी सर्वाइवरों की स्टोरीज एक अनूठा मंच है। यह कैंसर सर्वाइवरों के लिए कैंसर से उबरने के अपने अदम्य जोश को व्यक्त करने का माध्यम है। देश में कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इसलिए इस तरह के अभियान का उद्देश्य कैंसर से जुड़े डर और मिथकों को मिटाना है।
इस अभियान का लक्ष्य कैंसर सर्वाइवरों को सामने आने और उम्मीद की अपनी कहानी बयां करने के लिये प्रेरित करना है। यह कैंसर से लड़ रहे कई मरीजों की जिंदगी में उम्मीद का दीपक जला सकता है।
अभियान में भाग लेने के लिए कैंसर सर्वाइवरों को 60-90 सेकेंड की अवधि का खुद का एक वीडियो बनाना होगा। इसमें वे कैंसर से जीतने की अपनी कहानी बताएंगे और जिंदगी के हर पल का आनंद उठाते हुए यह दिखाएंगे कि वह आज के समय में किस तरह जिंदगी जी रहे हैं। इसके बाद इन वीडियो को फेसबुक डॉट काम/सेल्फवी या सेल्फवी डॉट इन पर जारी किया जाएगा।
वीडियो देखेंः
इन वीडियोज को बाहरी निर्णायकों द्वारा देखा जाएगा और सर्वश्रेष्ठ वीडियो को सेल्फवी 2018 के ग्रैंड फाइनल के लिए चुना जाएगा।
इस मौके पर कैंसर सर्वाइवर अमर भास्कर ने कहा, "कैंसर से लड़ाई आसान नहीं है, पर अब समय आ गया है कि हम समाज में कैंसर के बारे में मौजूद नकारात्मकता और डर की मानसिकता को तोड़ें। एक सकारात्मक संदेश की दिशा में आगे बढ़ें। कैंसर के मरीजों एवं सर्वाइवरों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करें और उनके परिवारों को उनका सर्मथन करने एवं उन्हें जिंदगी का भरपूर आनंद लेने के लिए बढ़ावा दें।"
सेल्फवी सर्वाइवर स्टोरीज की सदस्य डॉ. नलिनी राव ने कहा, "यह कैंसर सर्वाइवरों के लिए दूसरों को अपने संघर्ष की कहानी बयां करने और कैंसर पर अपनी जीत के बारे में बताने तथा हिम्मत देने का एक बिल्कुल उपयुक्त मंच है।"
इस पहल के माध्यम से पिंक होप कैंसर पेशेंट सपोर्ट ग्रुप का मुख्य उद्देश्य एचसीजी के साथ मिलकर उन मरीजों को जागरूक करना है, जो कैंसर से लड़ रहे हैं। इसके साथ ही अन्य कैंसर सरवाईवरों को उनकी कहानी साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना भी इस पहल का लक्ष्य है।
स्रोत:IANS Hindi
चित्रस्रोत:Facebook Page #SelfV2018