Self Quarantine and Fitness: कोविड-19 और सेल्फ क्वारंटाइन के दौरान हेल्दी और फिट रहने के लिए शिल्पा शेट्टी ने लोगों को दीं टिप्स

ऐसे समय में शिल्पा ने लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वह एक तस्वीर में जिमवेयर पहने दौड़ती नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ शिल्पा ने इसके कैप्शन में लिखा, “यह घड़ी हमारे आत्म-अनुशासन की एक सही परीक्षा है। किसी भी तरह के प्रलोभन में अपनी दिनचर्या में कोई परिवर्तन न आने दें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 24, 2020 2:24 PM IST

Self Quarantine and Fitness: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) फिटनेस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति के लिए भी काफी मशहूर हैं। वह समय-समय पर अपने पोस्ट से लोगों का मनोरंजन और उत्साहवर्धन करती रहती हैं। इस बार भी शिल्पा ने कु छ ऐसा ही किया। कोरोनावायरस के खिलाफ जंग को जीतने के लिए लोग अपने-अपने घरों में हैं और सार्वजनिक जगहों पर जाने से बच रहे हैं, ताकि इस घातक महामारी को फैलने से रोका जा सकें। (Shilpa Shetty Fitness Tips)

Shilpa Shetty Fitness: शिल्पा शेट्टी ने दी कोरोना से बचने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए एक्सरसाइज़ टिप

सेल्फ क्वारंटाइन के दौरान शिल्पा शेट्टी ने दिया फिट रहने का संदेश:

ऐसे समय में शिल्पा ने लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वह एक तस्वीर में जिमवेयर पहने दौड़ती नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ शिल्पा ने इसके कैप्शन में लिखा, “यह घड़ी हमारे आत्म-अनुशासन की एक सही परीक्षा है। किसी भी तरह के प्रलोभन में अपनी दिनचर्या में कोई परिवर्तन न आने दें।

ऐसे रखें घर में खुद को व्यस्त:

सेल्फ क्वारंटाइन और छुट्टियों के बीच घर में रहते हुए  अपने सपने और लक्ष्यों को पूरा करने का उपाय ढूंढ़ें। शिल्पा शेट्टी कहती हैं, कि ऐसे मेंकुछ रचनात्मक और अलग काम ढूंढ़ निकालना ही इस समय की जरूरत है। शिल्पा के मुताबिक अगर घर में रहते हुए कसरत और फिटनेस रूटीन कंटिन्यू किया तो, धीरे-धीरे मुकाम तक पहुंचा जा सकता है।”

वैसे, शिल्पा का यह पॉजिटिव मैसेज उनके फैंस को  खूब भा रहा है। इस पोस्ट को अब तक 47,323 लोग लाइक कर चुके हैं और लोग लगातार इसे पढ़ और पसंद कर रहे हैं।  बॉलीवुड में काम की बात करें, तो शिल्पा आने वाले समय में ‘हंगामा’ में नजर आएंगी, जिसमें परेश रावल, प्रणिता सुभाष और मीजान भी हैं।(Self Quarantine and Fitness in hindi)

Healthy Beetroot Recipe: प्रोटीन और आयरन का अच्छा स्रोत है चुकंदर, शिल्पा शेट्टी से सीखें हेल्दी बीटरूट रेसिपी- बीटरूट चीला

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source