Body Shaming : सेलेना गोमेज ने कहा, बॉडी-शेमिंग से मुझे तकलीफ हुई थी

सेलेना गोमेज (selena gomez) ने कहा, "मैं ल्यूपस से पीड़ित थी और किडनी की समस्याओं और उच्च रक्तचाप से जूझ रही थी। ऐसी कई सारी परेशानियां थीं, जिनसे मैं घिरी हुई थी। उस वक्त मैंने बॉडी-शेमिंग जैसी चीजों को पहली बार नोटिस करना शुरू किया।"

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : November 12, 2019 8:35 PM IST

गायिका सेलेना गोमेज (selena gomez) का कहना है कि वजन बढ़ने के बाद बॉडी शेमिंग (Body shaming) से उन्हें काफी परेशानी हुई। ईटीऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी दोस्त रकेले स्टीवंस के वीडियो पॉडकास्ट 'गिविंग बैक जेनेरेशन' के एक एपिसोड में गोमेज ने इस बात का खुलासा किया कि उनके वजन (selena gomez weight gain) को लेकर की गई लोगों की टिप्पणियों ने किस तरह से उनकी मानसिक स्थिति और ल्यूपस (selena gomez on lupus) के साथ जूझ रहे उनके स्वास्थ्य को प्रभावित किया था।

गोमेज (selena gomez) ने याद किया, "अपने वजन में घटाव-बढ़ाव के साथ पहली बार मैंने बॉडी शेमिंग का अनुभव किया।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं ल्यूपस (selena gomez suffering from lupus) से पीड़ित थी और किडनी की समस्याओं और उच्च रक्तचाप से जूझ रही थी, तो ऐसे कई सारी परेशानियां थीं, जिनसे मैं घिरी हुई थी और उस वक्त मैंने बॉडी-शेमिंग जैसी चीजों को पहली बार नोटिस करना शुरू किया।"

Body Shaming: मलाइका अरोड़ा ने कहा, सांवले रंग के कारण मेरे साथ भेदभाव हुआ, जानें कैसे दिया मलाइका ने बॉ़डी पॉजिटिव रहने का संदेश

हालांकि, सेलेना ने यह भी कहा कि ल्यूपस ने सीधे तौर पर तो उनके बढ़ते हुए वजन को प्रभावित नहीं किया, लेकिन कई और स्वास्थ्य समस्याओं से उनके संघर्ष के चलते ऐसा हुआ।

उन्होंने कहा कि वे दिन काफी मुश्किल भरे थे, जब उस तनावपूर्ण दौर में लोगों के द्वारा उनका मजाक बनाया जाता था और इससे उन्हें अपनी जिंदगी में बहुत परेशानी हुई थी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source