
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 13, 2022 9:46 AM IST
Scrub Typhus In Kerala: केरल राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम से स्क्रब टाइफस (Scrub Typhus In Kerala) से एक और व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि हुई है। समाचार एजेंसी आईएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, तिरुवनंतपुरम जिले के परसल में एक 39 वर्षीय महिला सबिता की स्क्रब टाइफस बीमारी से मौत हो गई। वह पिछले 15 दिनों से इस बीमारी से पीड़ित थीं और रविवार सुबह उनका निधन हो गया। इससे पहले गुरुवार को तिरुवनंतपुरम जिले के वर्कला में स्क्रब टाइफस से 15 वर्षीय अश्वथी की मौत हो गई थी। वह अपनी 10 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रही थी। (Death due to Scrub Typhus In Kerala in Hindi)
वहींस राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज (Veena George,Minister for Health and Family Welfare of Kerala) ने डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम को उस जगह का दौरा करने का निर्देश दिया है, जहां स्क्रब टाइफस से मरनेवाली पहली मरीज अश्वथी को भर्ती कराया गया था। हालांकि, राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एहतियात बरतने के बाद भी स्क्रब टाइफस होने वाल दूसरी मौत ने स्वास्थ्य कर्मियों और विभाग की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, वीना जॉर्ज ने राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दे दिए हैं।
स्क्रब टाइफस एक प्रकार की गम्भीर संक्रामक बीमारी है जो जानलेवा मानी जाती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह बीमारी चूहे, छूछून्दर और गिलहरी जैसे जानवरों से इंसानों तक फैलती है, इसलिए इन जानवरों के जूठे या इनके द्वारा कुतरे गए फल या खाने-पीने की चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। स्क्रब टाइफस में पीड़ित व्यक्ति में इस तरह के लक्षण (Symptoms of Scrub typhus) दिखायी दे सकते हैं-

स्क्रब टाइफस के खतरे से सुरक्षित रहने के लिए लोगों को सलाह दी जाती है कि-
(आईएएनएस)