Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
देश में मंकीपॉक्स के दूसरे मामले की पुष्टि हो गई है और दूसरा कंफर्म केस भी केरल (Monkeypox Cases In kerala) में ही मिला है। राज्य के के स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक मंकीपॉक्स का दूसरा केस केरल के कन्नूर जिले में पाया गया है। दरअसल, विदेश से केरल पहुंचे एक युवक में संदिग्ध लक्षण महसूस हो रहे थे, जिसके कारण उसे कन्नूर के परियाराम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। युवर के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि डिस्ट्रिक्ट मेडिकल ऑफिसर (जिला चिकित्सा अधिकारी) ने की थी।
"The second positive case of Monkey Pox in Kerala has been confirmed in Kannur District," confirms State Health Ministry
— ANI (@ANI) July 18, 2022
एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क शुरू
एबीपी न्यूज की वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार रविवार को केरल की स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया था कि केरल में मंकीपॉक्स का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा को बढ़ा दिया है। तिरुवनंतपुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कोच्चि के एयरपोर्ट्स पर हेल्प डेस्क शुरू कर दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक जिन देशों में पिछले 21 दिनों में मंकीपॉक्स का कोई मामला सामने आया है, वहां के यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही यह भी अपील की जा रही है विदेशों से आने वाले जिन लोगों को बुखार, छाले, सिरदर्द, शरीर में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, गले में खराश और भोजन निगलने में कठिनाई जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, उन्हें एयरपोर्ट के हेल्प डेस्क से संपर्क करना चाहिए।
साथ ही पृथक आवास बनाए गए हैं, इन देशों से आने वाले जिन लोगों में मंकीपॉक्स से जुड़ा कोई लक्षण है, उन्हें 21 दिनों के लिए घर से अलग रखने का प्रावधान है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि बाहर से आने वाले लोगों में से अगर कोई व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित है, तो वह अन्य किसी व्यक्ति में यह रोग न फैला पाए।