Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Depression Sub-Types: डिप्रेशन की मानसिक बीमारी के बारे में वैज्ञानिकों ने एक नयी जानकारी पेश की है। उन्होंने बताया है कि डिप्रेशन या अवसाद 6 तरह के हो सकते हैं। वैज्ञानिकों ने पहली बार डिप्रेशन को छह बायोलॉजिकल सबटाइप्स या "बायोटाइप्स" में वर्गीकृत किया है। इसके साथ ही एक्सपर्ट्स ने डिप्रेशन के उपचारों के विभिन्न तरीकों पर भी बात की। वैज्ञानिकों के अनुसार, डिप्रेशन के 3 सबटाइप्स के इलाज के लिहाज से उन्होंने कारगर तरीकों की पहचान कर ली है।
अमेरिका की स्टैनफोर्ड मेडिसिन के शोधकर्ताओं द्वारा की गयी एक नयी स्टडी में बताया गया है कि, मशीन लर्निंग के साथ मिलकर ब्रेन इमेजिंग (brain imaging) की मदद से डिप्रेशन और एंग्जायटी के सबटाइप्स का पता लगाया जा सकता है। इस स्टडी को नेचर मेडिसिन (Nature medicine) पत्रिका में भी प्रकाशित किया गया है।
मरीजों के मस्तिष्क चित्रों को एक साथ लाने के लिए क्लस्टर विश्लेषण नामक मशीन लर्निंग पद्धति का उपयोग करते हुए, टीम ने शाेध किए गए मस्तिष्क क्षेत्रों में गतिविधि के छह पैटर्न की पहचान की। स्टैनफोर्ड मेडिसिन के सेंटर फॉर प्रिसिजन मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस की निदेशक लीन विलियम्स ने कहा, ''मरीजों को सही उपचार दिलाने के लिए बेहतर तरीकों की आवश्यकता है।''
स्टडी में पाया गया कि मस्तिष्क के काग्निटिव एरिया में अति सक्रियता की विशेषता वाले एक सबटाइप्स वाले रोगियों ने अन्य बायोटाइप वाले रोगियों की तुलना में एंटीडिप्रेसेंटवेनलाफैक्सिन ( एफेक्सर) के प्रति सबसे अच्छे रिस्पॉन्स का अनुभव किया।
वहीं दूसरे सबटाइप्स वाले वे लोग, जिनके मस्तिष्क में आराम के समय डिप्रेशन और समस्या-समाधान से जुड़े तीन क्षेत्रों में गतिविधि का स्तर अधिक था, उनमें व्यवहारिक टॉक थेरेपी के साथ लक्षणों (symptoms of depression) का बेहतर निवारण हुआ।
टीम ने पाया कि मस्तिष्क सर्किट में आराम के समय गतिविधि का लो लेवल तीसरे सबटाइप्स वाले लोगों में अधिक देखा गया अन्य प्रकार के लोगों की तुलना में टॉक थेरेपी के साथ उनके लक्षणों में सुधार होने की संभावना कम थी।
विलियम्स ने कहा, "हमारी जानकारी के अनुसार यह पहली बार है जब हम यह प्रदर्शित करने में सक्षम हुए हैं कि डिप्रेशन को मस्तिष्क के कामकाज में विभिन्न व्यवधानों द्वारा समझाया जा सकता है।''
(आईएएनएस)