Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आपने बहुत से लोगों को खाली वक्त में चिप्स, चॉकलेट या फिर आइसक्रीम खाते हुए देखा होगा और ये सोचते होंगे कि ये कितना खाता है। ये चीजें ऐसी हैं, जिन्हें एक के बाद एक आप खाते ही जाते हैं और आपको मालूम नहीं पड़ता कि आपने कितना कुछ गलत खा लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके साथ ऐसा क्या होता कि आप चिप्स और दूसरी चीजें खाने के लिए इतने आतुर हो जाते हैं? अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं कि वैज्ञानिकों ने ऐसा क्या ढूंढ निकाला है, जिसकी वजह से आपको ये दिक्कत होती है।
जापानी शोधकर्ताओं की एक टीम ने एक ऐसे जीन की पहचान कर ली है, जो दिमाग को ये संकेत पहुंचाने का काम करता है कि आपको चिप्स और दूसरी चीजें खानी हैं। हाल ही में ये स्पष्ट हुआ था कि CREB, जिसे हिंदी भाषा में रेगुलेटेड ट्रांस्क्रिप्शन कोएक्टिवेटर 1 (CRTC1) कहते हैं, जो कि एक जीन है और ये इंसानों में मोटापे से जुड़ा हुआ है।
जब चूहों में से CRTC1 जीन को निकाल दिया गया तो वे मोटे हो गए, जो कि इस बात का संकेत है कि CRTC1 मोटापे को कम करने में मदद करता है।
FASEB Journal में प्रकाशित इस अध्ययन के मुताबिक, दरअसल CRTC1 जीन हमारे दिमाग में मौजूद एक प्रकार के न्यूरोन में पाया जाता है, जो कि मोटापे को कं करने के लिए विशिष्ट न्यूरोन है हालांकि इस न्यूरोन में मौजूद तंत्र अभी भी अज्ञात है।
इस तंत्र का पता लगाने के लिए शोधकर्ताओं के समूह ने मेलानोकोर्टिन-4 रिसेप्टर नाम के न्यूरोन पर ध्यान केंद्रित किया। ओसाका मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर शिगेनोबु मात्समुरा ने इस अध्ययन को किया है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि CRTC1 जीन के MC4R न्यूरोन के संपर्क में आने से मोटापे को कम करने में मदद मिलती है क्योंकि MC4R जीन में म्यूटेशन होने से मोटापा बढ़ता है।
जब चूहों को आम डाइट दी गई, तो MC4R नाम के न्यूरोन में CRTC1 न होने की वजह से चूहे के शरीर में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ। हालांकि जब CRTC1 की कमी वाले चूहों को हाई फैट डाइट दी गई तो उनमें मोटापा और डायबिटीज दोनों का ही खतरा सबसे ज्यादा पाया गया है।
हाई कैलोरी फूड्स, हाई फैट, ऑयल और शुगरकी ज्यादा मात्रा भले ही आपको स्वाद दें लेकिन इनका ज्यादा मात्रा में सेवन आपको मोटापे और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार बनाता है।
मात्समुरा का कहना है कि ये अध्ययन हमारे दिमाग में CRTC1 जीन की अहम भूमिका और उस तंत्र के हिस्से के बारे में बताता है, जो हमें हाई कैलोरी, फैटी और शुगरी फूड्स के जरूरत से ज्यादा सेवन से रोकता है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि ये लोगों को जरूरत से ज्यादा खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बेहतर समझ देने में मदद करेगा।