Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वैज्ञानिकों ने जारी की लिस्ट, बताया किस तरह के जानवरों को हो सकता है COVID-19 इंफेक्शन और किन्हें नहीं

कोरोनावायरस की वजह से अब तक दुनिया काफी नुकसान झेल चुकी है। दुनियाभर में कई लाख लोगों की इस खतरनाक वायरस के चलते मौत हो गई है। अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि यह वायरस सिर्फ इंसानों को ही नहीं बल्कि जानवरों को भी अपना शिकार बना सकता है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने एक रिपोर्ट में ऐसे जानवरों के नाम बताए हैं जो आसानी से COVID-19 से संक्रमित हो सकते हैं। साथ ही कुछ जानवर ऐसे भी हैं जो यदि इस वायरस के संपर्क में आते हैं तो उन्हें यह संक्रमण नहीं फैलेगा। कोरोना से कौन से जानवर संक्रमित हो सकते हैं ये आपका जानना इसलिए जरूरी है कि क्योंकि कहीं आपके घर का पालतू जानवर तो इस लिस्ट में नहीं है? तो आइए जानते हैं क्या कहते हैं साइंटिस्ट।

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : October 8, 2020 10:54 AM IST

कोरोनावायरस की वजह से अब तक दुनिया काफी नुकसान झेल चुकी है। दुनियाभर में कई लाख लोगों की इस खतरनाक वायरस के चलते मौत हो गई है। अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि यह वायरस सिर्फ इंसानों को ही नहीं बल्कि जानवरों को भी अपना शिकार बना सकता है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने एक रिपोर्ट में ऐसे जानवरों के नाम बताए हैं जो आसानी से COVID-19 से संक्रमित हो सकते हैं। साथ ही कुछ जानवर ऐसे भी हैं जो यदि इस वायरस के संपर्क में आते हैं तो उन्हें यह संक्रमण नहीं फैलेगा। कोरोना से कौन से जानवर संक्रमित हो सकते हैं ये आपका जानना इसलिए जरूरी है कि क्योंकि कहीं आपके घर का पालतू जानवर तो इस लिस्ट में नहीं है? तो आइए जानते हैं क्या कहते हैं साइंटिस्ट।

पढ़ें, क्या कहती है रिसर्च

अपने प्रयोग में जीवविज्ञानियों ने एक संक्रमित जीव में ACE2 प्रोटीन के साथ SARS-CoV-2 पेपरप्लेमर के S-प्रोटीन की पारस्परिक क्रिया का अध्ययन किया। यह ऐसी किट का निर्माण है जो कोरोनोवायरस को स्वस्थ कोशिकाओं में प्रवेश करने की अनुमति देता है। वैज्ञानिकों ने देखा कि कैसे 215 जानवरों की प्रजातियों में, ACE2 प्रोटीन में उत्परिवर्तन ने प्रोटीन के इस परिसर की स्थिरता को कम कर दिया। यह पाया गया कि भेड़ और ग्रेट एपीस (great apes) में, एस-प्रोटीन और एसीई 2 इंसानों की तरह ही है।

Also Read

More News

इन जानवरों को है ज्यादा खतरा

इसके बाद वैज्ञानिकों ने इस बात पर गहरी रिसर्च की, कि कौन से जानवरों को कोरोना वायरस जल्दी प्रभावित कर सकता है। जिसमें पता चला कि शेर, बाघ और फिर्रेट (ferret) जैसे विदेशी प्रजातियों सहित पालतू जानवर संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। हालांकि इस तरह के मामले पहले से ही दर्ज किए जा चुके हैं। इनके अलावा Ungulate, felines और canines को भी इस वायरस का जोखिम है। जीववैज्ञानिकों के अनुसार मछली, पक्षी और सरीसृप को कोरोना वायरस का खतरा नामात्र होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पालतू जानवरों के साथ रखें हाइजीन

वैज्ञानिकों को डर है कि जानवरों से यह वायरस इंसानों में भी फैल सकता है। इसलिए विशेषज्ञ जानवरों के साथ काम करते वक्त या उन्हें साथ रहने पर अच्छी हाइजीन मेनटेन करने की सलाह देते हैं। यदि आपके घर में भी कोई पालतू जानवर है तो उसकी अच्छी तरह से सफाई रखें। अगर वह बाहर जाता है तो निगरानी रखें कि वह किस चीज के संपर्क में आ रहा है। या कोशिश करें कि जब भी आप अपने पालतू जानवर को बाहर घूमने भेजें तो घर का कोई सदस्य उसके साथ रहें।