सूखे से निपटने के लिए वैज्ञानिकों नें खोजी गेहूँ की नई प्रजाति

मक्‍का के बाद सबसे ज्‍यादा उपभोग किया जाने वाला अनाज है यह।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : August 19, 2018 1:38 PM IST

20 देशों के वैज्ञानिकों के समूह ने कड़ी मेहनत के बाद गेंहू की एक ऐसी प्रजाति की खोज की है, जिसे कम पानी में भी ज्‍यादा पैदावार ली जा सकती है। मक्‍का के बाद यह सबसे ज्‍यादा उपभोग होने वाला अनाज  है।

समय-समय पर ऐसी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आती रहती हैं जो मानवता एवं उसकी जरूरतों के लिहाज से लाभदायक होती हैं ।
 ऐसी ही एक जानकारी सामने आई है गेहूँ की एक नई प्रजाति को लेकर, वैैज्ञानिकों ने गेहूँ के एक ऐसे जीनोम की खोज की है  जिसको 2016 में मक्के के बाद सबसे ज्यादा बोया गया ।
 बता दें कि इसकी पैदावार 823 मीलियन टन के लगभग हुई है । 20 देशों के वैैज्ञानिकों ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर इस जीनोम की खोज की है ।
उन्होंने इस हाई क्वालिटी के जीनोम का पता लगाने के लिए क्रोमोसोम्स के 4.7 मिलियन डीएनए चिन्हों की सहायता ली ।
आने वाले समय में ये जीनोम सूखे की समस्या से निपटने में तो कारगर साबित होगा ही, इसके साथ ही इसकी तरह की  और  प्रजातियों को ढूंढ़ने में भी आसानी होगी ।
आने वाले 30 सालों में इंसानों को और ज्यादा गेहूँ की आवश्यकता पड़ेगी जिसकी कमी को इससे या इसकी भविष्य की अन्य प्रजातियों की सहायता से पूरा किया जा सकेगा क्योंकि इसकी कम पानी में भी ज्यादा पैदावार होगी ।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source