इस नए सेंसर से जान सकेंगी गर्भ में पल रहे भ्रूण की दिल की धड़कनें

ब्रिटेन में ससेक्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस सेंसर को ईजाद किया है, जिससे गर्भावस्था के दौरान जन्मजात विकारों का पता लगाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 22, 2018 3:20 PM IST

आप प्रेगनेंट हैं और चाहती हैं अपने गर्भ में पल रहे भ्रूण की धड़कनों को सुनना तो अब आप बहुत आसानी से इसका पता लगा सकती हैं। अब महिलाएं गर्भ में पल रहे अपने बच्चे की दिल की धड़कन को घर बैठे ही नाप सकती हैं। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा सेंसर बनाया है जिससे गर्भवती महिलाएं घर में ही बच्चे की दिल की धड़कनों का पता लगा सकती हैं।

वर्ल्ड सोरायसिस डे 2018 : त्वचा की गंभीर समस्या है सोरायसिस, इस घरेलू नुस्खे से इसे बढ़ने से यूं रोंके

ब्रिटेन में ससेक्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस सेंसर को ईजाद किया है। इससे गर्भावस्था के दौरान जन्मजात विकारों का पता लगाया जा सकता है या किन्हीं जटिलताओं के कारण समयपूर्व प्रसव की आशंका के चलते तुरंत इलाज की जरूरत का पता लगाया जा सकता है।

यह तकनीक उन महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद हैं जो गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, प्रीक्लैम्प्सिया और खून में शर्करा की अधिक मात्रा से पीड़ित होती हैं। इस तरह की परेशानियों से गुजर रही गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चे के स्वास्थ्य पर नियमित तौर पर चिकित्सीय निगरानी की जरूरत होती है।

यूनिवर्सिटी में व्याख्याता एलिजाबेथ रेंडन मोराल्स का कहना है कि अभी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रही गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चे की धड़कन की जांच कराने के लिए अस्पताल जाना पड़ता है, लेकिन इस नई तकनीक से वे घर बैठे ही धड़कन नाप सकेंगी जो मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए अच्छा है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source