... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : September 23, 2020 10:04 AM IST
अब जन्मजात अंधापन होगा खत्म, वैज्ञानिकों ने तैयार की ये अद्भुत डिवाइस
आंखें हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग होती हैं। अगर आंखें नहीं होती, तो हमें कई चुनौतियों का सामना करना (Bionic Eye) पड़ता। कई लोग मोतियाबिंद या फिर किसी अन्य कारणों से अपनी आंखें गवां बैठते हैं। वहीं, कुछ लोगों जन्म से ही अंधे होते हैं। वैज्ञानिकों ने ऐसे लोगों के लिए एक अनोखा डिवाइस तैयार किया है। वैज्ञानिकों द्वारा बायोनिक आइस (Bionic Eye) तैयार की गई है, जिसकी मदद से दृष्टिहीन व्यक्ति दोबारा देख सकते हैं।
दुनियाभर के वैज्ञानिकों द्वारा कई सालों से बायोनिक सॉल्यूशंस बनाने की तैयारी चल रही है, जिसमें अब उन्हें काफी बड़ी सफलता हासिल हुई है। ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा 10 साल की मेहनत के बाद 'बायोनिक आंख' तैयार की गई है, जिसकी मदद से जन्मजात दृष्टिहीनता को दूर (Bionic Eye) की जा सकती है।
वैज्ञानिक इन डिवाइस का 10 भेड़ों पर ट्रायल कर चुके हैं, जिसमें यह बात सामने आई कि इस डिवाइस की मदद से भेड़ें करीब 9 माह तक एक्टिव रहीं। ऐसे में अगर यह डिवाइस इंसानों पर कारगर साबित हुई, तो यह अंधेपन का शिकार हुए लोगों के लिए चमत्कार साबित हो सकती है। फिलहाल शोधकर्ता इस डिवाइस को इंसानों के मस्तिष्क में लगाने की तैयारी कर रहे हैं।
इस बारे में इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग प्रोफेसर लाओरी का कहना है कि इसके साथ ही वैज्ञानिकों द्वारा आंखों के लिए वायरलेस ट्रांसमीटर चिप तैयार किया गया है, जो इंसानों के मस्तिष्क में आराम से फिट हो सकती है। इसे वैज्ञानिकों द्वारा 'बायोनिक आई' नाम दिया गया है। कैमरे के साथ इसमें एक हेडगियर लगा है, जो नजर रखने के साथ-साथ दिमाग से संपर्क में आपकी मदद कर सकता है।
तंबाकू बनता है कोरोनरी हार्ट डिजीज का कारण, हर साल होती है 20% लोगों की मौत
डब्लूएचओ के महानिदेशक ने कहा, कोरोनावायरस के 200 टीके प्रीक्लिनिकल टेस्टिंग फेज में पहुंचे