वैज्ञानिकों ने 6 तरह के कोरोनावायरस होने की बात कही, जानें सभी के लक्षण और खतरे

एक शोध में यह बात सामने आई है कि कोरोना के 6 अलग-अलग प्रकार होते हैं और सबसे कम खतरनाक वायरस से बीमार होने पर फ्लू जैसे लक्षण नजर आते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 19, 2020 1:18 PM IST

Types of coronavirus: कोरोनावायरस का कहर (Coronavirus) देश-दुनिया में जारी है। विश्व भर में कोरोना के अब तक 1 करोड़ 33 लाख 82 हजार 020 कुल मामले सामने आ चुके हैं और मरने वालों की कुल संख्या 5 लाख 80 हजार 038 हो चुकी है। वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में कोरोनावायरस के अलग प्रकार पर अध्ययन किया है। इस अध्ययन में दावा किया है कि कोरोनावायरस के 6 अलग-अलग प्रकार होते (types of coronavirus) हैं। इन सभी प्रकारों के वायरस में कोरोना के अलग लक्षण भी होते हैं।

हालांकि, कोरोनावायरस के लक्षणों में सिर दर्द और गंध महसूस ना करना सभी वायरस के लक्षणों (Coronavirus symptoms in hindi) में नजर आते हैं। शुरू के दो सबसे कम खतरनाक वायरस से जो लोग संक्रमित होते हैं, उनमें फ्लू जैसे लक्षण नजर आते हैं, लेकिन बुखार भी हो यह जरूरी नहीं है। तीसरे तरह का जो कोरोनावायरस है, उसकी चपेट में आने वाले लोगों में डायरिया के लक्षण नजर आ सकते हैं।

चौथे, पांचवें और छठे प्रकार से कोरोना से चक्कर, थकान महसूस करना, सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस से पीड़ित लगभग 1600 मामलों का विश्लेषण किया। छठे प्रकार के वायरस की चपेट में आने वाले अधिकतर मरीजों में सांस लेने की समस्या कई गुना अधिक हो सकती है।

जो लोग पहले प्रकार के वायरस से संक्रमित (types of coronavirus in hindi) होते हैं, उनमें 1.5% मरीज, दूसरे प्रकार के कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले मामलों में 4.4% मरीज और तीसरे प्रकार के मामलों में सिर्फ 3.3% मरीजों को सांस लेने के लिए किसी सपोर्ट की जरूरत होती है। जबकि, चौथे, पांचवें और छठे प्रकार के कोरोना के मामलों में ये आंकड़े 8.6%, 9.9% और 19.8% पाए गए हैं। शोधकर्ता के अनुसार, जो लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो जाते हैं और यदि उनमें 5वें दिन यह पता चल जाए कि वो किस कैटेगरी के वायरस से संक्रमित हैं, तो समय रहते उचित और कारगर इलाज मरीज को दी जा सकती है। इससे जान बचाना भी आसान हो सकता है।

Symptoms of Coronavirus: अमेरिकी विशेषज्ञों ने कोरोनावायरस के 3 नए लक्षण बताए, जानिए कोविड-19 के अन्य लक्षण

आईएमए ने कहा, भारत में शुरू हुआ कम्युनिटी स्प्रेड, कोरोना से बद से बदतर हो रहे हैं हालात